बॉलीवुड
अनुष्का शर्मा बनने वाली हैं माँ ? विराट कोहली के ट्वीट ने मचा दिया हडकंप
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका में खेली जा रही ट्राईसीरीज़ के लिए आराम दिया गया है। इन आराम के दिनों में विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विराट कोहली ने इन दिनों एक ऐसा ट्वीट किया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कोहली के इस ट्वीट […]
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका में खेली जा रही ट्राईसीरीज़ के लिए आराम दिया गया है। इन आराम के दिनों में विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
विराट कोहली ने इन दिनों एक ऐसा ट्वीट किया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कोहली के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस ये पूछने लगे हैं कि क्या अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं?
टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने ट्वीट किया, इस समय बहुत कुछ हो रहा है…जल्द ही आप सबको बताऊंगा। विराट के इस ट्वीट के बाद फैंस में खलबली मच गई।
कोहली के इस ट्वीट के बाद उनके साथ साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के फैंस भी ये पूछ रहे हैं कि…क्या अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं?
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर के महीने में इटली में शादी की थी। इसके बाद इन दोनों की जोड़ी फिनलैंड में हनीमून मनाने के लिए गई थी। अब कोहली के इस ट्वीट ने उनके फैंस के साथ-साथ अनुष्का के फैंस के मन में खलबली तो मचा ही दी है।