अंबाला
अम्बाला: अवैध संबंधों में बाधा बन रहे 11 वर्षीय बेटे को उसकी मां ने मार दिया। प्रेमी को पता चला उसने प्रेमिका का मर्डर कर दिया
Advertisement अम्बाला के गांव गणौली से सात दिन पहले गायब हुए मां बेटे के मामले में आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर ही दिया। दोनों का मर्डर हुआ था। अवैध संबंधों में बाधा बन रहे 11 वर्षीय बेटे को उसकी मां ने मार दिया। जब यह बात उसके प्रेमी को पता चली तो उसे ऐसा करना […]
अम्बाला के गांव गणौली से सात दिन पहले गायब हुए मां बेटे के मामले में आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर ही दिया। दोनों का मर्डर हुआ था। अवैध संबंधों में बाधा बन रहे 11 वर्षीय बेटे को उसकी मां ने मार दिया। जब यह बात उसके प्रेमी को पता चली तो उसे ऐसा करना गलत लगा। इस वजह से उसने अपनी प्रेमिका का मर्डर कर दिया। आरोपी ने दोनों के शवों को चार किलोमीटर दूर बेगना नदीं में दबा दिया और फरार हो गया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी को मंगलवार को पकड़ा तो उसने पुलिस पूछताछ में सब उगल दिया। दोनों का 8 महीने से अवैध संबंध था।
20 मार्च को 32 वर्षिय कमलप्रीत अपने 11 साल के बेटे राहुल के साथ दोपहर करीब तीन बजे बड़ा गांव में सुमित उर्फ नीटू के घर आ गई। कमलप्रीत ने अवैध संबंधों में कांटा बने अपने बेटे राहुल को पहले चाकू से घायल किया फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।सुमित के मुताबिक उसने कमलप्रीत का विरोध किया तो बेटे की हत्या के आरोप में फंसाने की धमकी दी। गुस्से में पागल हुए सुमित ने उसी चाकू से कमलप्रीत पर तीन वार किए जिसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
20 मार्च की रात सुमित ने दोनों शवों के साथ अपने घर में गुजारी और 21 मार्च की सुबह अमृतसर के लिए चल दिया।
रास्ते में शवों को ठिकाने लगाने का ख्याल आया तो वापिस घर आ गया। रात को 12 बजे मां बेटे के शवों को मोटर साइकिल की सीट पर बांधकर गांव से चार किलोमीटर दूर बेगना नदी के किनारे ले गया। वहां करीब चार फुट गहरा गडडा खोदकर दोनों को दफन कर दिया।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ा
शहजादपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह सुमित को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने पूरी कहानी उगल दी। उसकी निशानदेही पर शवों को निकलवाया गया और पोस्टमॉर्टम के बाद शव गृह में रखवा दिया गया। नारायणगढ़ के डीएसपी राजबीर सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की अपील करेगी। ताकि सुबूत जुटा सके। बता दें कि मृतका के पति ने बेटे और पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी थी।