विशेष
इनेलो से अलग हुई बसपा, सैनी के साथ जाना तय, घोषणा आज
Advertisement जींद उपचुनाव में इनेलो को मिली करारी हार के बाद बसपा-इनेलो गठबंधन टूट गया है। शुक्रवार को बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. मेघराज ने राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) के साथ नए गठबंधन का ऐलान किया। इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को चंडीगढ़ में दोनों दलों की सांझा प्रेस कांफ्रंेस में की जाएगी। […]
जींद उपचुनाव में इनेलो को मिली करारी हार के बाद बसपा-इनेलो गठबंधन टूट गया है। शुक्रवार को बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. मेघराज ने राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) के साथ नए गठबंधन का ऐलान किया। इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को चंडीगढ़ में दोनों दलों की सांझा प्रेस कांफ्रंेस में की जाएगी।

बसपा और इनेलो के बीच पिछले साल 18 अप्रैल को गठबंधन हुआ था लेकिन पारिवारिक टूट के बाद इनेलो कमजोर हो गई।
ऐसे में बसपा ने पार्टी से किनारा करने का फैसला कर लिया। इधर, जननायक जनता पार्टी का भी आम आदमी पार्टी से गठबंधन लगभग तक हो गया है। जिसकी औपचारिक घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है। आप और जजपा की तरफ से अकाली दल को भी मिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे प्रदेश में महागठबंधन के आसार बन रहे हैं।