पानीपत
इस होली कीजिए अलग से तैयारी, बादल भी खेलेंगे आपके संग होली

होली के रंग में भंग डालने के लिए मौसम पल- पल अपना मिजाज बदल रहा है। होलिका दहन के दिन 20 मार्च को गरज के साथ तेज बारिश और फाग के दिन 21 मार्च को बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है। मार्च में भी ठंड के तेवर कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। धीरे- धीरे कर अधिकतम तापमान में तो बढ़ोतरी हो रही है।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया है लेकिन मौसम का पलटवार बार- बार अधिकतम तापमान को बढ़ने से रोक रहा है।
न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर जाकर थम गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम में उतार- चढ़ाव माह के अंत तक जारी रहेगा।