चंडीगढ़
ऐसी सर्दी, सुबह में छाया अंधेरा, ओलवृष्टि के साथ ज़ोरदार बारिश
तड़के से ही पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। पंजाब के कई इलाकों से ओलावृष्टि की खबर है। बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है वहीं किसानों के चेहरे पर सिकन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो एक-दो दिन और मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। पंजाब और चंडीगढ़ में […]
तड़के से ही पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। पंजाब के कई इलाकों से ओलावृष्टि की खबर है। बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है वहीं किसानों के चेहरे पर सिकन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो एक-दो दिन और मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह से ही अंधेर छा गया और तेज बारिश शुरू हो गई।
पंजाब के फिरोजपुर और लुधियाना में ओलावृष्टि की खबर है।हरियाणा के कैथल में भी ओले पड़े। ओलो के साथ हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। लोग ऑफिस और काम पर लेट पहुंचे। बता दें कि पिछले दिनों मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और तेज बारिश का अनुमान लगाया था। जम्मू कश्मीर के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने चलते उत्तर भारत में और बरसात हो सकती है। तेज हवाएं भी चल रही हैं जिससे आने वालों दिनों में ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा।
लुधियाना में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरने से मौसम ने करवट ली है। बुधवार रात से ही ही शहर में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कई इलाकों में जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के कारण वीरवार को सुबह कार्यालयों में जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का समाना करना पड़ा। बारिश के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर सिकन बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने चलते उत्तर भारत में और बारिश हो बरसात हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं जिससे आने वालों दिनों में ठंड में और इजाफा देखने को मिलेगा।