पानीपत
कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा; विजिबिलिटी घटी, कल से 7 फरवरी तक बारिश के आसार
Advertisement प्रदेश में हफ्ते की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। घना कोहरा छाए होने की वजह से विजिबिलिटी 20 मीटर के करीब रह गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इसके साथ-साथ ट्रेन यातायात पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार सुबह धुंध छाई रह सकती है लेकिन […]
प्रदेश में हफ्ते की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। घना कोहरा छाए होने की वजह से विजिबिलिटी 20 मीटर के करीब रह गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इसके साथ-साथ ट्रेन यातायात पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार सुबह धुंध छाई रह सकती है लेकिन मंगलवार शाम को मौसम बदलेगा। पश्चिम विक्षोभ अपना असर दिखाएगा और 5 से 7 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है।
उधर, हिमाचल में बर्फबारी के बाद दो दिन मौसम साफ रहने के बावजूद 316 सड़कें यातायात के लिए अभी भी बंद हैं। किन्नौर और लाहौल स्पीति में हिमखंडों का गिरना जारी रहा। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में 5 से 7 फरवरी के बीच भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
ठंड लंबी चली तो गेहूं को होगा फायदा
डॉ. एसपी तोमर के मुताबिक जितनी लंबी ठंड पड़ेगी, गेहूं की फसल को उतना अधिक फायदा होगा। 20 फरवरी तक भी गेहूं को अच्छी ठंड चाहिए। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़े तो अच्छा उत्पादन होगा। लेकिन पिछले पांच से सात सालों में अक्सर यही देखने में आ रहा है कि तापमान अचानक बढ़ जाता है, जिससे समय से पहले गेहूं की फसल निसर जाती है। ठंड का जितना टाइम चाहिए वह उसको नहीं मिल पाता। जिसका उत्पादन पर भी 7 से 10 प्रतिशत तक असर होता है।
जिला न्यूनतम अधिकतम तापमान
- पानीपत 7 20
- करनाल 9 15
- यमुनानगर 7 21
- अंबाला 8.3 18.3
- कुरुक्षेत्र 7 20
- जींद 9 22
- कैथल 7 21