पानीपत
कोहरे के कारण ऑटो का बिगड़ा संतुलन, तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल
Advertisement कोहरे के कारण ऑटो का बिगड़ा संतुलन, तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल थर्मल। असंध रोड शनि मंदिर के सामने सुबह छह बजे घने कोहरे के कारण ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो गड्डे में जाकर गिरा। जिसके कारण ऑटो चालक सहित तीन महिलाएं व तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। […]
कोहरे के कारण ऑटो का बिगड़ा संतुलन, तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल थर्मल। असंध रोड शनि मंदिर के सामने सुबह छह बजे घने कोहरे के कारण ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो गड्डे में जाकर गिरा। जिसके कारण ऑटो चालक सहित तीन महिलाएं व तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।

demo pic
जानकारी के अनुसार दिल्ली के संतनगर निवासी अमित कुमार अपने परिवार सहित शौदापुर रिश्तेदारी में आया हुआ था। उन्होंने सुबह घर वापस जाने का फैसला किया और मंगलवार को वह सुबह छह बजे अपने रिश्तेदार के घर से पूरे परिवार के साथ ऑटो में रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। सुबह घने कोहरे के कारण ड्राईवर रामू को स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और ऑटो सड़क किनारे गड्डे में पलट गया। जिसके कारण रामू निवासी कच्चा कैंप, अमित, जीतू, अनिता, कमला व सुनीता निवासी दिल्ली घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने घायलों को असंध रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।