बॉलीवुड
गायक दलेर मेहंदी को बड़ा झटका, 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल की सजा
Advertisement बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी को पटियाल कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। दलेर पर कबूतरबाजी का आरोप लगा था। 19 सितंबर 2003 में दलेर पर कुछ लोगों को गैरकानूनी ढंग से विदेश भेजने का मामला दर्ज हुआ था। Advertisement सजा सुनाने के बाद दलेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2003 में शमशेर मेहंदी […]
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी को पटियाल कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। दलेर पर कबूतरबाजी का आरोप लगा था। 19 सितंबर 2003 में दलेर पर कुछ लोगों को गैरकानूनी ढंग से विदेश भेजने का मामला दर्ज हुआ था।
सजा सुनाने के बाद दलेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2003 में शमशेर मेहंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शमशेर मेहंदी, दलेर मेहंदी के बड़े भाई हैं। पूछताछ में दलेर मेहंदी का नाम भी इस मामले में आया था।
Singer Daler Mehndi convicted in a 2003 human trafficking case by Patiala Court. #Punjab pic.twitter.com/ivutTOMYCZ
— ANI (@ANI) March 16, 2018
Advertisement
आरोप के अनुसार, दलेर मेहंदी जब शो के लिए विदेश जाते थे तो कई लोगों को वह अपने साथ विदेश ले जाते थे। इस मामले में दलेर को करीब 15 साल बाद सजा सुनाई गई है।
बख्शीश सिंह नाम के एक शख्स ने दलेर पर केस दर्ज करवाया था। दलेर मोटी रकम लेकर लोगों को विदेश भेजते थे। दलेर ने 3 लड़कियों सहित 10 लोगों को सैन फ्रांसिस्को भेजा था।
#UPDATE: Daler Mehndi sentenced to 2-years in prison after being convicted in a 2003 human trafficking case by Patiala Court. #Punjab
— ANI (@ANI) March 16, 2018
पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था, क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर पर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगा था। आरोप था कि ये दोनों अपनी म्यूजिक टीम के जरिए लोगों को विदेश भेजते थे और बदले में मोटी रकम लेते थे।