ज्योतिष
जवानी लौटाने के नाम पर तांत्रिक ने डॉक्टर से ठगे 2 करोड़, 7 साल में 26 बार लिया 65 लाख
55 साल की एक महिला MBBS डॉक्टर को तंत्र-मंत्र से दोबारा जवान बनाने और सोना दोगुना करने का लालच देकर एक तांत्रिक ने करोड़ो को चूना लगाया। इसके बाद महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में तांत्रिक पर 65 लाख रुपये और डेढ़ किलो सोने व चांदी के गहने ठगने का आरोप लगाया है। […]
55 साल की एक महिला MBBS डॉक्टर को तंत्र-मंत्र से दोबारा जवान बनाने और सोना दोगुना करने का लालच देकर एक तांत्रिक ने करोड़ो को चूना लगाया।
इसके बाद महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में तांत्रिक पर 65 लाख रुपये और डेढ़ किलो सोने व चांदी के गहने ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बता दें सुनीता शर्मा नाम की यह डॉक्टर मुरादनगर की अग्रसेन मार्केट इलाके में रहती हैं। उनके पति भी डॉक्टर हैं लेकिन दोनों में तलाक हो चुका है। महिला डॉक्टर पिछले 26 साल से कॉलोनी में प्राइवेट क्लिनिक खोलकर प्रैक्टिस कर रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, डॉ. शर्मा के पास एक शख्स अपनी पत्नी का इलाज कराने आया था। इलाज के दौरान ही उसने बताया कि वह तांत्रिक है और तंत्र-मंत्र से सभी समस्याओं का समाधान करता है। डॉक्टर बिना सोचे समझे उसके बहकावे में आ गईं। उन्होंने अपनी घर में क्लेश, बेटे की बेरोजगारी और अन्य पारिवारिक समस्याओं के बारे में उसे बताया।
पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि तांत्रिक ने मेरे बेटे अजय की नौकरी लगवाने, फिर से जवानी दिलाने और गोल्ड को दोगुना करने का झांसा देकर पूजा अर्चना के नाम पर सात साल के अंदर 26 बार में उनसे 65 लाख रुपये कैश और करीब डेढ़ किलो गोल्ड-सिल्वर की जूलरी ले ली। उसने मेरी मां और भाभी की जूलरी भी दोगुने करने के दावे किए। काफी समय बाद भी समस्याओं में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने पैसे और जूलरी वापस मांगी तो तांत्रिक धमकी देने लगा। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी