जींद
जींद में अजय चौटाला की गाड़ी का निकला पहिया, डिवाइडर पर जाकर रुकी, बाल-बाल बचे
Advertisement सांसद दुष्यंत चौटाला के पिता और जननायक जनता पार्टी के संस्थापक अजय चौटाला आज एक हादसे का शिकार हाेते-होते बच गए। वह जिस गाड़ी से जा रहे थे वह हादसे का शिकार हो गई। उनकी गाड़ी का एक पहिया अचानक खुल जाने से सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि अजय चाैटाला […]
सांसद दुष्यंत चौटाला के पिता और जननायक जनता पार्टी के संस्थापक अजय चौटाला आज एक हादसे का शिकार हाेते-होते बच गए। वह जिस गाड़ी से जा रहे थे वह हादसे का शिकार हो गई। उनकी गाड़ी का एक पहिया अचानक खुल जाने से सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि अजय चाैटाला को अधिक चोट नहीं लगी। वह नरवान की ओर से जींद आ रहे थे।
पहिया निकलने से चलती गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी, जेजेपी के प्रदेश प्रधान निशान सिंह भी थे साथ
जानकारी के अनुसार अजय चौटाला मंगलवार दोपहर जींद आ रहे थे। नके साथ जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान निशान सिंह भी थे। उनकी गाड़ी नरवाना से जींद की ओर बढ़ी तो अचानक उसका एक पहिया खुलकर निकल गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों और अजय चौटाला के साथ दूसरी गाड़ी में आ रहे लोगों ने अजय चौटाला और निशान सिंह को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में अजय चौटाला को अधिक चोट नहीं आई। बाद में अजय चौटाला अौर निशान सिंह दूसरी गाड़ी मेें जींद पहुंचे।