राज्य
जेजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे की फॉर्च्यूनर लूटी, पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 1 फरार

यहां जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के जिलाध्यक्ष अमीर चावला के बेटे कर्ण चावला की शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 3 बदमाशों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी लूट ली। आरोपी गाड़ी लेकर फरार हुए तो कर्ण ने पुलिस को सूचना दी। नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश जख्मी जख्मी हो गया। पुलिस ने कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक फरार हो गया।
पुलिस ने गाड़ियों को अलग-अलग जगह पकड़ा
जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमीर चावला का बेटा सुधीर चावला अपने दोस्त से मिलकर सिरसा की राम कॉलोनी में स्थित अपने घर में वापस आ रहा था। वह जैसे ही कॉलोनी की तरफ मुड़ा तो एक सफेद रंग की गाड़ी ने उसकी फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी और रुकवा लिया।
टक्कर मारने वाली गाड़ी में तीन युवक सवार थे। उनमें से एक अपनी गाड़ी में बैठा रहा जबकि दो नीचे उतरे और पिस्टल दिखाकर कर्ण को फॉर्च्यूनर से नीचे उतार दिया। वे दोनों फॉर्च्यूनर को लेकर फरार हो गए। तभी कर्ण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी और आरोपियों का पीछा करना शुरु कर दिया। आरोपियों की सफेद गाड़ी को ओढ़ा गांव में घेर लिया गया। गाड़ी गांव के अंदर घुस गई और वहां एक गली में फंस गई। पुलिस ने इसमें सवाल युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान राजस्थान के सिंघाड़िया गांव के संदेश के रूप में हुई।
लूटी गई फॉर्च्यूनर गाड़ी को डबवाली पुलिस ने चौटाला रोड पर घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, इसमें एक आरोपी घायल हो गया। वह गाड़ी को ड्राइव कर रहा था। उसकी पहचान पंजाब के जालंधर जिले के शेरा के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ सवार दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।