चंडीगढ़
दफ्तर में घुसकर महिला अधिकारी की ह त्या कर खुद को मारी थी गो ली, यह वजह आई सामने

फूड एंड के मिकल टेस्टिंग लैब की जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी डॉ. नेहा शौरी की ह त्या के बाद कर्मचारी भी सहमे हुए हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो आरोपी काफी समय से डॉ. नेहा शौरी की ह त्या की फिराक में था। वह कई चक्कर लैब के लगा चुका था। इतना ही नहीं आरोपी बलविंदर सिंह ने इसी महीने 8 मार्च को आ र्म्स ए क्ट के अधीन लाइसेंस लिया था। बता दें कि शुक्रवार को मोहाली के खरड़ स्थित फूड एंड के मिकल टेस्टिंग लैब में महिला अधिकारी नेहा शौरी की गो ली मारकर ह त्या कर दी गई थी। वा रदात को अंजाम देने वाला मृतक आरोपी बलविंदर सिंह मोरिंडा निवासी था।
करीब 18 दिन पहले 11 मार्च को इसी लाइसेंस पर एक रि वाल्वर की एंट्री करवाई थी। मृतक आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास मिले एक बैग पुलिस ने अखबार में लिपटा एक बड़ा चा कू, रि वाल्वर का कवर और कुछ का रतूस बरामद किए हैं। ह मलावर की गतिविधियों को देखने से पता लगता है कि उसने डॉ. नेहा शौरी की ह त्या अचानक तैश में आकर नहीं, बल्कि पूरी साजिश रचने के बाद की है। रि वाल्वर न चलने पर उसका इरादा नेहा शौरी पर चा कू से ह मला करने का था जैसा कि पुलिस ने अंदेशा जताया है।
इसके चलते आरोपी तनाव में था
मृतक ह त्यारोपी का फाइल फोटो
आरोपी बलविंदर सिंह के मोरिंडा बस स्टैंड के निकट मेडिकल स्टोर से कुछ साल पहले न शीली दवाएं एक रेड के दौरान बरामद होने के बाद ड्र ग विभाग ने दुकान को सील कर दिया था। इसके बाद बलविंदर अपने घर में ही जेपी अस्पताल के नाम से अवैध तौर पर प्रैक्टिस कर रहा था। ड्र ग विभाग को पता चलने पर कार्रवाई करके इस अस्पताल को भी बंद करवा दिया था। इससे बलविंदर सिंह तनाव में रहने लगा था।
कुछ दिन पहले बेटी का जन्मदिन मनाया था
35 वर्षीय डॉ. नेहा शौरी के माता-पिता सेक्टर-12 पंचकूला में रहते हैं जबकि उसका ससुराल सेक्टर-6 पंचकूला में है। नेहा शौरी की दो वर्षीय बेटी है, जिसका कुछ दिन पहले ही जन्मदिन था।
नेहा की ह त्या की ड्र ग विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा सभी जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने निंदा की है।
चंडीगढ़ में होगा संस्कार
अभी तक मृतका डॉ. नेहा शौरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। शव खरड़ मार्चरी में रखा गया है। शनिवार सुबह मृतका व आरोपी के शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम करेगी।