करनाल
दोनों पक्ष एक दूसरे पर करते रहे पत्थरबाजी, उधर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर चलता बना
एक तरफ दूल्हा-दुल्हन सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे कर रहे थे और दूसरी तरफ उनके रिश्तेदार आपस में ही उलझ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर भौहें तान ली। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने पत्थर उठा लिए और एक दूसरे को मारने शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी […]
एक तरफ दूल्हा-दुल्हन सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे कर रहे थे और दूसरी तरफ उनके रिश्तेदार आपस में ही उलझ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर भौहें तान ली। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने पत्थर उठा लिए और एक दूसरे को मारने शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी होती देखकर आसपास के लोग भी सहम गए। इसी बीच दूल्हा पक्ष के एक युवक ने हवाई फा’यर कर दिया।
इससे लोगों के होश फाख्ता हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर भले ही तने हुए थे, लेकिन दूल्हा-दुल्हन और उनके नजदीकी रिश्तेदार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने शादी की रस्म अदा की। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर चला गया और छोड़ गया नाराज लोग। पुलिस का कहना है कि पत्थरबाजी होने की जानकारी मिली थी। इस मामले की जांच की जा रही है।
पहले हुई आवाभगत, बाद में पत्थर फेंक कर लड़े
दोपहर के समय निसिंग से पंजाबी भवन में बरात आई थी। निसिंग के युवक का विवाह कस्बे के स्टेशन एरिया की युवती से होना था। बरात की स्वागत की पूरी तैयारियां की गई। बरात आने के बाद वधू पक्ष ने खूब आवभगत भी की। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन सात फेरे लेने के लिए चले गए। पीछे से किसी बात पर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई।
अभी लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों पक्षों में पत्थरबाजी होने लगी। बरात घर के बाहर गली में पड़े पत्थर उठाकर दोनों एक दूसरे की ओर फेंकने लगे। इसी बीच बरात के साथ आए युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में फा’यर कर दिया। झगड़े में एक पक्ष के सतपाल सिंह के सिर में चोट आई। पत्थर लगने से उसके सिर से खून बहने लगा। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां वह उपचाराधीन है।
लाइसेंसी ह’थियार से फा’यर
दोनों पक्षों में तनाव देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। तनाव की स्थिति में आसपास के लोगों ने बीच-बचाव भी किया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का दूल्हा और दुल्हन पर कोई असर नहीं पड़ा और वह अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ते गए। जबकि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर गुस्से में आंखे लाल किए हुए थे।
मौका देखकर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर निसिंग चला गया। दूल्हा-दुल्हन के जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच में बातचीत हुई और मामले को शांत करवाया गया। थाना प्रभारी बलजीत का कहना है कि लाइसेंसी ह’थियार से हवाई फा’यर की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।