चंडीगढ़
नए साल में अमेरिकी विमान में उड़ेगी मनोहरलाल सरकार
Advertisement हरियाणा की मनोहरलाल सरकार के मंत्रियों को नए साल पर खास तोहफा मिला है। राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्री अब अमेरिकी विमान में उड़ान भरेंगे। यह 10 सीटर अमेरिकी विमान चंडीगढ़ पहुंच गया है। यह विमान नए वर्ष पर मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचा। Advertisement अमेरिका की बीच क्राफ्ट कंपनी के सुपरकिंग एयर बी-250 विमान […]
हरियाणा की मनोहरलाल सरकार के मंत्रियों को नए साल पर खास तोहफा मिला है। राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्री अब अमेरिकी विमान में उड़ान भरेंगे। यह 10 सीटर अमेरिकी विमान चंडीगढ़ पहुंच गया है। यह विमान नए वर्ष पर मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचा।
अमेरिका की बीच क्राफ्ट कंपनी के सुपरकिंग एयर बी-250 विमान की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है, लेकिन तमाम तरह के खर्चों के बाद यह हरियाणा सरकार को लगभग 50 करोड़ रुपये में पड़ा है। चुनावी साल में मुख्यमंत्री मनोहरलाल सरकार और उनके मंत्री इस विमान की सेवाएं ले सकेंगे।
Demp pic
यह विमान 30 नवंबर 2018 को अमेरिका से दिल्ली पहुंच गया था। इसके बाद यह नए साल 2019 पर मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचा। पिछली भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के शासनकाल के दौरान मार्च 2014 में हरियाणा सरकार का विमान दुर्घटनाग्र्रस्त हो गया था। प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद भाजपा सरकार के मुखिया मनोहर लाल ने विमान की जरूरत नहीं बताई थी, लेकिन सरकारी कामकाज में हो रही देरी तथा जरूरत के मद्देनजर 2017 में विमान खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया।
Demo pic
अमेरिकी पायलटों ने फेरी फ्लाइट के जरिए हरियाणा सरकार के विशेष विमान को नई दिल्ली तक पहुंचाया। उसके बाद हरियाणा के नागरिक उड्डयन विभाग के पायलट इसे लेकर चंडीगढ़ आए। दिल्ली आने के बाद इस दस सीटर (आठ प्लस दो) विमान ने डीजीसीए से सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट ऑफ एयर वर्दीनेस (फिटनेस सर्टिफिकेट) प्राप्त किया। उसके बाद इस विमान को उड़ाने की हरी झंडी मिली।