अंबाला
नकली किन्नर को असली किन्नर ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
Advertisement अम्बाला. शहर में आज त्यौहार के मौके पर एक अजीब वाक्या देखने को मिला जिसमें कुछ किन्नर शहर में होली की बधाई लेने आए हुए थे। इतने में कुछ और किन्नर भी मौके पर आ गए जिसके बाद मामले में एक नया मोड़ आया और दोनों में मार-पीट होने लगी। बाद में पता चला कि […]
अम्बाला. शहर में आज त्यौहार के मौके पर एक अजीब वाक्या देखने को मिला जिसमें कुछ किन्नर शहर में होली की बधाई लेने आए हुए थे। इतने में कुछ और किन्नर भी मौके पर आ गए जिसके बाद मामले में एक नया मोड़ आया और दोनों में मार-पीट होने लगी। बाद में पता चला कि कुछ आदमी नकली किन्नर बनकर पैसे लेने आए थे।
मामले की जानकारी के बाद सुल्लर गांव से आए नकली किन्नर को असली किन्नर ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। नकली किन्नर के साथ आए ग्रुप ने असली किन्नरों से माफी मांग कर पीछा छुड़ाया। वहां की दुकानदारों ने इसकी सूचना असली किन्नरों को दी थी।
सूचना मिलते ही असली किन्नर सब्जी मंडी पहुंचे और वहां पहले से ही मौजूद किन्नर को साथियों समेत स्थानीय दुकानदारों ने पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने नकली किन्नर के साथ आए साथियों को को जमकर पीट दिया।
30 मिनट तक लोगों ने देखा तमाशा
असली किन्नरों द्वारा नकली किन्नर व उसके साथ आई भंगड़ा पार्टी की पिटाई यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बना रहा। स्थानीय लोगों ने किन्नरों का साथ देते हुए नकली किन्नर के साथ किए गए व्यवहार को सही बताया। आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा का अंत होते ही सभी अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए। इससे पहले भी कई लोग नकली किन्नरों की शिकायत कर चुके हैं।
ये नकली किन्नर ट्रेनों में चढ़कर या बाजारों में घूम कर लोगों से पैसा वसूल करते हैं। लोग इनसे काफी परेशान आ चुके हैं। मना करने पर कई बार तो ये लोग झगड़ा तक करने पर उतारू हो जाते हैं।