विशेष
पत्नी को पेड़ से बांध पीटता रहा पति, मुस्कुराकर VIDEO बनाते रहे लोग, विलखती रही महिला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला को पेड़ से बांध उसके पति द्वारा बेरहमी से पिटाई के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने केस में महिला के पति, ग्राम प्रधान और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 20 से […]
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला को पेड़ से बांध उसके पति द्वारा बेरहमी से पिटाई के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने केस में महिला के पति, ग्राम प्रधान और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय मीडिया में चर्चा यह भी है कि महिला बिना बताए घर से चली गई थी। इस बात को लेकर उसका पति और उसके घरवाले बेहद खफा थे।
मालूम हो कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक हफ्ते से वाइरल हो रहा है जिसमे यूपी के बुलंदशहर में एक महिला को उसके पति ने बेल्ट से जमकर पिटाई करते दिख रहा है । वीडियो में महिला चीखती चिल्लाती रही, बचने की कोशिश करती रही, लेकिन पति ने उसके दोनों हाथों को पेड़ से बांध रखा था। महिला के पास खुद को बचाने का कोई चारा नहीं था। हर चोट के साथ महिला चिल्लाती, बचाने की गुहार लगाती दिख रहे है , लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं था। बुलंदशहर के स्याना इलाके में जिस वक्त ये वाकया हो रहा था लगभग 50 से 60 लोग, जिसमें ज्यादातर मर्द थे, इस वाकये तो देख रहे थे, लेकिन किसी ने इस घटना को रोकने की कोशिश नहीं की थी।
यहां कुछ लोग मुस्कुरा रहे थे, तो कुछ वीडियो बना रहे थे, जबकि कुछ पंचायत के आदेश की तामील को बड़े इत्मीनान होकर देख रहे थे। दरअसल गांव के एक पंचायत ने महिला को पीटने का आदेश दिया था। महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है। गांव की पंचायत ने उस पर आरोप लगाये और उस पर पीटने का फैसला सुना दिया। लोगों द्वारा बनाया गया ये वीडियो वीभत्स है। वीडियो वाइरल होने के बाद पुलिस ने ये कार्यवाही की है। देखें वाइरल वीडियो
Here's what is happening in the most progressive of all Indian states, #UttarPradesh. A village kangaroo court orders tying a woman to a tree and flogging her for allegedly eloping with a neighbour. Village Launga, district Bulandshahr pic.twitter.com/3Dz627ta0O
— Anupam Bordoloi (@asomputra) March 22, 2018