बॉलीवुड
पत्नी ने खोल दिया मोहम्मद शमी का राज़, वायरल किया विदेशी लडक़ी से अश्लील बातचीत का स्क्रीनशॉट
Advertisement मुम्बई- मोहम्मद शमी पर शादीशुदा होने के बावजूद गर्लफ्रेंड रखने के आरोप लगा है। अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से भारतीय क्रिकेट में एक खास जगह बनाने वाले मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने ही गंभीर आरोप लगाए हैं। शमी के बारे में इस खुलासे के बाद कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने शादीशुदा […]
मुम्बई- मोहम्मद शमी पर शादीशुदा होने के बावजूद गर्लफ्रेंड रखने के आरोप लगा है। अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से भारतीय क्रिकेट में एक खास जगह बनाने वाले मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने ही गंभीर आरोप लगाए हैं। शमी के बारे में इस खुलासे के बाद कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने शादीशुदा जीवन को बर्बाद कर लिया है। टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी पर पत्नी हसीनज़हां ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कई अहम खुलासे किए हैं। मोहम्मद शमी पर विदेशी लड़की से संबंध का आरोप लगा है।
पत्नी ने किए क्या-क्या खुलासे?
इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शामी की पत्नी हसीनजहां ने आखिरकार अपने पति के विदेशी लड़की के साथ संबंध होने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीनजहां ने अपने पति मुहम्मद शमी पर विदेशी लड़की के साथ संबंध का आरोप लगाया है। इतना ही नही उन्होंने शमी पर कई महिलाओं से अवैध संबंध होने की बात भी कही है। हसीन ने अपने फेसबुक पर शमी के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मुहम्मद शमी पर विदेशी लड़की के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है।
आपको बता दे कि शमी ने कुछ साल पहले ही शादी की थी। हसीन के मुताबिक उनके पति मोहम्मद शमी के कई विदेशी महिलाओं से अवैध संबंध हैं। हसीन ने सबूत के तौर पर कई फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। इन सभी मैसेज में महिलाओं की तस्वीरें और अश्लील बातें की गई हैं। हालांकि इनमें से किसी भी पोस्ट में शमी के नाम की पहचान नहीं हो रही है। लेकिन उनकी पत्नी ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि ये फेसबुक अकाउंट उन्हीं का है। आपको बता दे कि ये शायद पहला मामला है जब किसी क्रिकेटर की पत्नी ने इस तरह के खुलेआम आरोप लगाये हैं।
पोस्ट में पाकिस्तान की महिमा का ज़िक्र
हसीनज़हां ने जो पोस्ट शेयर किये है उनमें नागपुर और पाकिस्तान से जुड़ी हुई महिलाओं का ज़िक्र है। इन पोस्ट के ज़रिये मुहम्मद शमी पर विदेशी लड़की के साथ संबंध होने का आरोप लगा है। पोस्ट में एक महिला पाकिस्तान के कराची की रहने वाली बताई जा रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पोस्ट में उन महिलाओं के साफतौर पर नाम भी बताए गए हैं, जिनके साथ शमी के संबंध हैं। पोस्ट में दो और महिलाओं का भी ज़िक्र है। सामने आई तसवीर में एक महिला के साथ खुद शमी खड़े हैं। यह महिला सांबा की रहने वाली है।
हसीनज़हां ने शमी के ऊपर मारपीट का भी आरोप लगाए हैं। हसीनजहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। हसीनजहां के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद भी शमी ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि उसके परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दि है। मोहम्मद शमी के विदेशी लड़की के साथ संबंध की ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।