पानीपत
पानीपत में आर आर गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा।बाहर से लाई गई थी लडकिया।
असम के नगोन क्षेत्र से लापता महिला की तलाश में असम पुलिस ने पानीपत में किशनपुरा चौकी पुलिस के साथ मिलकर अनाज मंडी के पास आरआरएस गेस्ट हाउस में छापा मारा। यहां लापता महिला के साथ ही असम से बंधक बनाकर लाई तीन अन्य लड़कियां भी बरामद हुई हैं। किशनपुरा चौकी इनचार्ज वीरेंद्र सिंह ने […]
असम के नगोन क्षेत्र से लापता महिला की तलाश में असम पुलिस ने पानीपत में किशनपुरा चौकी पुलिस के साथ मिलकर अनाज मंडी के पास आरआरएस गेस्ट हाउस में छापा मारा। यहां लापता महिला के साथ ही असम से बंधक बनाकर लाई तीन अन्य लड़कियां भी बरामद हुई हैं।
किशनपुरा चौकी इनचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नगोन थाने में सवीना यासमीन प|ी अतब्बुल रहमान लापता हो गई थी। परिजनों ने नगोन थाने में धारा 370 मानव तस्करी के तहत 24 मार्च को केस दर्ज कराया था। नगोन थाने के सब इंस्पेक्टर इयान सिहां कांस्टेबल तफज्जुल हक व दो महिला सिपाही के साथ किशनपुरा चौकी पहुंचे। आरआरएस गेस्ट हाउस से सवीना यासमीन के साथ ही असम के नगोन क्षेत्र से लाई गई तीन अन्य लड़कियां भी बरामद की गईं। गेस्ट हाउस संचालक एचराकला जींद निवासी राजेश पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। जबकि असम के नगोन निवासी उसकी प|ी रिंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रिंकी व बरामद लड़कियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से रिंकी को 1 अप्रैल तक के लिए करनाल जेल भेजा है। लड़कियों को असम पुलिस के संरक्षण में रखा गया है।
संगीता और राशिद अली के खिलाफ दर्ज हुआ था मानव तस्करी का मामला
आगे की कार्रवाई असम पुलिस नगोन थाने में करेगी
किशनपुरा चौकी इंचार्ज ने बताया कि असम पुलिस 1 अप्रैल को पकड़ी गई लड़कियों व आरोपी महिला रिंकी को लेकर लौट जाएगी। आगे की कार्रवाई असम पुलिस नगोन थाने में ही करेगी।
सवीना याशमीन के पति अतब्बुल रहमान ने असम के नगोन निवासी संगीता और राशिद अली के खिलाफ प|ी का अपहरण कर बेचने का मुकदमा दर्ज कराया था। नगोन पुलिस ने संगीता और राशिद अली को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। उनकी निशानदेही पर असम पुलिस पानीपत पहुंच कर रिंकी व उसके पति राकेश के कब्जे से लड़कियों को बरामद किया है।
बरामद की गईं सभी लड़कियां शादीशुदा
किशनपुरा चौकी इंचार्ज ने बताया कि बरामद की गई सभी लड़कियां शादीशुदा हैं। इसमें दो विधवा भी हैं। उन्होंने बताया कि बरामद लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। अगर लड़कियों की ओर से रिंकी और उसके पति राकेश के खिलाफ बयान दिया जाता है तो दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
किशनपुरा में भी केस दर्ज हो सकता राजेश व रिंकी पर
चौकी इंचार्ज ने बताया कि गेस्ट हाउस में बरामद की गई लड़कियों के बयान लिए जाएंगे। उसी के आधार पर गेस्ट हाउस संचालक राजेश व उसकी प|ी रिंकी के पर मामला दर्ज किया जाएगा।