विशेष
बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मैदानी इलाका, विशेषज्ञ बोले- 24 से 36 घंटे में तीखे होंगे मौसम के तेवर
Advertisement बूंदाबांदी के बाद प्रदेश में दिन-रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में रविवार रात न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सोमवार को दिन का पारा ज्यादातर जिलों में 18 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 8-9 जनवरी को कुछ इलाकों में धुंध […]
बूंदाबांदी के बाद प्रदेश में दिन-रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में रविवार रात न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सोमवार को दिन का पारा ज्यादातर जिलों में 18 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 8-9 जनवरी को कुछ इलाकों में धुंध छाने की संभावना है। शीतलहर भी चल सकती है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। 10 जनवरी को पश्चिम विक्षोभ आएगा। इससे 11-12 जनवरी को जीटी बेल्ट में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में बढ़ने लगा है। वहीं रविवार को बूंदाबांदी के बीच गिरे ओलों और तेज रफ्तार हवाओं के चलते ठंड के तेवर तीखे हुए। मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटे में ठंड के तेजी से बढ़ने के आसार जताए हैं। सोमवार सुबह भी लोग ठिठुरने को मजबूर हुए।
इसके पहले, सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रही। 8-20 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इस बीच धूप निकली तो पर सर्द हवाओं के आगे बेअसर साबित हुई। दोपहर होते-होते बूंदाबांदी शुरू हुई इस बीच चंद सेकंड के लिए ही हजरतगंज समेत नदी के किनारे वाले इलाकों व इटौंजा में ओले पड़े। ओले इतने छोटे थे कि बारिश में लोग उन्हें बूंदे ही समझते रहे।
गिरेगा पारा, बढ़ेगा कोहरा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, अब आने वाले दिनों में बर्फीली ठंड बढ़ेगी। विंड पैटर्न बदलने के बाद सोमवार की देर रात से पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। पहाड़ी हवाओं से पारा गिरेगा और कोहरा सुबह व शाम बढ़ेगा। सोमवार को सुबह बादलों की आवाजाही रहेगी।