कुरुक्षेत्र
ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन, वहां पर हुआ कुछ ऐसा , परिजन नहीं दे पा रहे जवाब।
Advertisement मैरिज पैलेस में शादी समारोह से मंडप पर पहुंचने से पहले ही दुल्हन चंपत हो गई। दुल्हन के अचानक चंपत होने से परिजन सकते में हैं। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है जहां मंडप तैयार था, बारात आ चुकी थी। जयमाला होने ही […]
मैरिज पैलेस में शादी समारोह से मंडप पर पहुंचने से पहले ही दुल्हन चंपत हो गई। दुल्हन के अचानक चंपत होने से परिजन सकते में हैं। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है जहां मंडप तैयार था, बारात आ चुकी थी। जयमाला होने ही वाली थी कि दुल्हन के साथ हो गया कुछ ऐसा, जानकर मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई।। जयमाला से कुछ देर पहले ही ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली दूल्हन लापता हो गई, जबकि जयमाला के लिए जनाती, बराती और दूल्हा काफी देर तक इंतजार करते पर वो वापस नहीं लौटी।
परेशान परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन के ताऊ की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की तलाश में नाकेबंदी करके छापेमारी की जा रही है। सगे संबंधियों से पूछताछ करके जानकारी ली जा रही है।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार, अंबाला के गांव जनसूई हेड की रहने वाली एक युवती का रिश्ता करनाल के गांव तखाना निवासी विकास के साथ तय हुआ था। मुहूर्त के अनुसार रविवार को दोनों की शादी तय थी। दोनों पक्ष शादी के लिए यहां झांसा रोड स्थित एक निजी पैलेस में एकत्रित हुए। दोपहर बाद से ही शादी की रस्में शुरू हो गईं।

demo pic
इसी बीच शाम को जयमाला से करीब एक घंटा पहले दुल्हन मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर पैलेस से निकल गई। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वो पैलेस नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू हुई। तक पता चला कि वो ब्यूटी पार्लर गई थी और अभी तक नहीं लौटी है। कृष्णा गेट पुलिस चौकी प्रभारी सेवा सिंह का कहना है कि झांसा रोड पर शादी समारोह से युवती के गायब होने की सूचना उनके पास पहुंची थी।