जींद
मतगणना केंद्र के बाहर EVM पर हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज
Advertisement जींद उपचुनावः आज तय होगा हरियाणा का ‘नायक’, बीजेपी वर्कर्स पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव 28 जनवरी को जींद में हुए उपचुनाव को लेकर चल रही मतगणना रोक दी गई है। दरअसल ईवीएम बदल देने के आरोपों के चलते मतगणना केंद्र के भीतर हल्ला हुआ और 12 बजकर 35 मिनट पर गिनती रोकनी पड़ी। […]
जींद उपचुनावः आज तय होगा हरियाणा का ‘नायक’, बीजेपी वर्कर्स पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव
28 जनवरी को जींद में हुए उपचुनाव को लेकर चल रही मतगणना रोक दी गई है। दरअसल ईवीएम बदल देने के आरोपों के चलते मतगणना केंद्र के भीतर हल्ला हुआ और 12 बजकर 35 मिनट पर गिनती रोकनी पड़ी। इससे पहले चौथे राउंड में पिछड़ चुकी जजपा ने सातवें राउंड में एक बार फिर बढ़त बनाई, लेकिन बावजूद इसके भाजपा लगभग 9 हजार वोट से आगे है। मतगणना 13 राउंड में होगी, इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। 21 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन कांटे की टक्कर जजपा के दिग्विजय चौटाला, भाजपा के कृष्ण मिड्ढा और कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला के बीच मानी जा रही है।
अपडेट्स:
मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा
हंगामा बढ़ते देखकर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जवाब में कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस पर पथराव
मतगणना रुकी, काउंटिंग सेंटर के अंदर हुआ हंगामा
टेबल चार और पांच पर ईवीएम के नंबर मैच न होने पर हुआ हंगामा
ईवीएम बदलने के आरोप लगाए जा रहे हैं
हंगामे के चलते अलर्ट हुआ प्रशासन और पुलिस
काउंटिंग सेंटर के अंदर बुलाई गई अतिरिक्त फोर्स
जेजेपी कार्यकर्ताओं ने भी किया हंगामा
विरोधी नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता
12.30 बजे: सात राउंड में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा को 2399, जजपा के दिग्विजय को 3109, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 1509 और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के विनोद आश्री को 666, इनेलो के उमेद सिंह रेड्ढू को — वोट मिले। कुल मिलाकर भाजपा के कृष्ण मिड्ढा 9330 वोट से आगे हैं।
12.00 बजे: छठे राउंड में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा को 5360, जजपा के दिग्विजय को 1057, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 1225 और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के विनोद आश्री को 2737, इनेलो के उमेद सिंह रेड्ढू को 40 वोट मिले। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल मिलाकर भाजपा के कृष्ण मिड्ढा ने 10040 वोट की बढ़त बना ली।
11.30 बजे: 11.30 बजे: पांचवें राउंड में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा को 5571, जजपा के दिग्विजय को 1862, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 1199 और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के विनोद आश्री को 2053, इनेलो के उमेद सिंह रेड्ढू को 81 वोट मिले। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल मिलाकर भाजपा के कृष्ण मिड्ढा ने 5737 वोट की बढ़त बना ली।
11.00 बजे: चाैथे राउंड में जजपा के दिग्विजय को 2217, भाजपा के कृष्ण मिड्ढा को 6131 कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 1801 और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के विनोद आश्री को 511, इनेलो के उमेद सिंह रेड्ढू को 254 वोट मिले। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल मिलाकर भाजपा के कृष्ण मिड्ढा ने 2038 की बढ़त बना ली।
10.30 बजे: तीसरे राउंड में जजपा के दिग्विजय को 3334, भाजपा के कृष्ण मिड्ढा को 2796 कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 1890 और विनोद आश्री को 893, इनेलो 395 वोट मिले। तीनों राउंड में कुल मिलाकर दिग्विजय 1876 से आगे हैं।
10.00 बजे: दूसरे राउंड में जजपा के दिग्विजय को 4253, भाजपा के कृष्ण मिड्ढा को 3719 कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 1754 और विनोद आश्री को 1045 वोट मिले। दोनों राउंड में कुल मिलाकर दिग्विजय 1368 से आगे हैं।
9.30 बजे: पहला रुझान आया तो जजपा प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला भाजपा के कृष्ण से 804 वोट से आगे थे। बाकी बड़े चार उम्मीदवारों में की बात की जाए तो जजपा के दिग्विजय को 3639, भाजपा के कृष्ण मिड्ढा को 2835 कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 2169 और विनोद आश्री को 705 वोट मिले।
8.00 बजे: मतगणना शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला और जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय भी केंद्र के अंदर मौजूद थे।
7.45 बजे: मतगणना शुरू होने से पहले इनेलो के प्रत्याशी उम्मेद रेडू की काउंटिंग केंद्र में पुलिस से नोकझोंक हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मैं अंदर गया तो पुलिसवालों ने बदतमीजी की। पुलिस ने कहा कि बाहर जाओ। मैं बाहर आ गया लेकिन अब मेरी पार्टी के एजेंट्स को भी अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।