पानीपत
मूवी सिंबा की जान बनी ‘पानीपत की आवाज़’, हमारी शान हमारी आसीस कौर… इस तरह मिली कामयाबी
Advertisement गुरबाणी से गायन का सफर शुरू किया। कड़े संघर्ष के बाद अब बॉलीवुड में बुलंदियों को छू रही हैं। हम बात कर रहे हैं पानीपत की असीस कौर की। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंबा में रोमांटिक और मोटिवेशनल गीत गाकर पानीपत की असीस ने धमाल मचा दिया है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। Advertisement […]
गुरबाणी से गायन का सफर शुरू किया। कड़े संघर्ष के बाद अब बॉलीवुड में बुलंदियों को छू रही हैं। हम बात कर रहे हैं पानीपत की असीस कौर की। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंबा में रोमांटिक और मोटिवेशनल गीत गाकर पानीपत की असीस ने धमाल मचा दिया है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
रियल्टी शो में शोहरत बटोरने वाली असीस ने पांच वर्ष की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। स्कूल से कॉलेज तक के मंच पर सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। पानीपत के एसडी कालेज से एमकॉम करने के बाद दिसंबर 2013 में बॉलीवुड में कदम रखा।
म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट से एक मुलाकात ने मायानगरी में करियर की राह आसान कर दी। सिंबा फिल्म में पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के साथ रोमांटिक गीत ‘अंख लड़ जावै तेरे बिन’ गाया है। मोटिवेशनल सांग ‘बंदया रे बंदया’ भी धमाकेदार है। इसी महीने रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ में भी गायिकी का जलवा बिखेरा है।
मुंबई में मिला अनुकूल माहौल
मुंबई का माहौल अनुकूल रहा। कई प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगरों के साथ गाने गाकर भीड़भाड़ वाले बॉलीवुड में जगह बनाई। सपने पूरे होने लगे हैं। मायानगरी की लाइफ स्टाइल तो अलग है, लेकिन सिंगिंग में पांच वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। फिलहाल बड़े बैनर की कई फिल्मों में काम कर रही हैं। ये फिल्में 2019 में रिलीज होंगी। नए वर्ष में सिंगल सांग भी लांच करेंगी।
तीन साल पहले शिफ्ट हुईं मुंबई
असीस के परिवार में छह सदस्य हैं। पिता हरविंदर सिंह, मां कमलजीत, बहन दीदार और प्रभुजी और भाई गुरकीरत सिंह के साथ असीस 2013 में मुंबई शिफ्ट कर गईं। पूरा परिवार गायन के प्रति समर्पित है। दीदार गाने में तबले पर उनका साथ देती हैं।
बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड
रेडियो मिर्ची की तरफ से वर्ष 2016 में म्यूजिक अवॉर्ड देने की घोषणा की गई। बोलना (कपूर एंड संस) के लिए असीस कौर को बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड मिला था। 2017 में जी ईटीसी की तरफ से प्ले बैक सिंगर का पुरस्कार भी असीस जीत चुकी हैं।
लुधियाना में शो 31 को
लुधियाना में 31 दिसंबर को असीस का सिंगिंग शो होगा। पंजाबी रियल्टी शो ‘आवाज पंजाब दी’ में नाम कमा चुकीं असीस नव वर्ष की खुशियां साझा करेंगी। वह स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने भी जाएंगी।