राज्य
ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला, इनके पास है 6.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति

आ’ज अं’तरराष्ट्रीय महिला दि’वस है। अब महिलाएं हर क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रही हैं और इससे उद्योग जगत भी अछूता नहीं है। व्यापार में महिलाओं ने प्रगति की है और पुरुषों के साथ खड़ी हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे भारत की सबसे अ’मीर महिला की, जिन्होंने व्यापार जगत में खास कीर्तिमान हासिल किया है।
बता दें कि भारत की सबसे अमी’र महिला का नाम सा’वित्री जिंदल है और सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप की कंपनियों की मालकिन हैं। जिंदल ग्रुप स्टील, पॉवर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम कर रहा है। वह दिवंगत उद्ममी ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं और जाने-माने उद्योगपतियों सज्जन और नवीन जिंदल की मां हैं।
साल 2005 में ओपी जिंदल का हेलीकॉप्टर दु’र्घटना में नि’धन होने के बाद जिंदल ग्रुप की कंपनियों को उनके 4 बेटों में बांटा गया था और वो स्वतंत्र रूप से उन्हें चलाते हैं। इस ग्रुप की सबसे बड़ी सं’पत्ति की देखरेख उनके बेटे सज्जन जिंदल करते हैं, जिनके अधीन जेएसडब्ल्यू स्टील है। ओम प्रकाश जिंदल भारत के इस्पात उद्योग के एक बड़े कारोबारी और राजनीतिज्ञ थे।
68 साल की सावित्री जिंदल ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। वह हरियाणा सरकार में विधायक और मंत्री रह चुकी हैं।सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 6.6 अरब डॉलर (7 मार्च 2018) है। भारतीय रुपये में आज के मुताबिक उनकी संपत्ति 4,62,88,11,00,000.00 रुपये है। बता दें,
सावित्री जिंदल एंड फैमिली दुनिया के अरबपतियों की सूची में 290वें स्थान पर है। वहीं भारत के सबसे अमी’र शख्सियत की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम 14वें स्थान पर आता है।
हालांकि साल 2014 में सावित्री जिंदल हिसार सीट पर बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता से 13646 मतों से हार गई थीं। जिंदल को एशिया की भी सबसे ध’नी महिला बताया जाता है।