चंडीगढ़
राजनीति में आया चौटाला परिवार का एक और संगठन, INSO को टक्कर देगा ISO?
Advertisement 21 दिन की फरलो पर बाहर आए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने बुधवार को इनेलो के यूथ विंग का गठन किया है। इस यूथ विंग का नाम आईएनएलडी स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (आईएसओ) रखा गया है। अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला को इसकी कमान सौंपी गई है। संगठन की शुरुआत के दौरान करण चौटाला, […]
21 दिन की फरलो पर बाहर आए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने बुधवार को इनेलो के यूथ विंग का गठन किया है। इस यूथ विंग का नाम आईएनएलडी स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (आईएसओ) रखा गया है। अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला को इसकी कमान सौंपी गई है। संगठन की शुरुआत के दौरान करण चौटाला, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बता दें कि इनेलो ने यूथ विंग की स्थापना इनसो को टक्कर देने के लिए की है। चौटाला परिवार में दोफाड़ होने से पहले इनसो को इनेलो का यूथ विंग माना जाता था।
जैसे ही दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को इनेलो से निष्कासित किया गया तो अभय चौटाला ने इनसो को भंग करने की घोषणा की थी। इसके तत्काल बाद दिग्विजय चौटाला ने घोषणा की थी कि इनसो को भंग नहीं किया जा सकता है।
इनसो उनके पिता अजय चौटाला द्वारा स्थापित किया गया अलग संगठन है। इसे भंग करने का अधिकार अजय चौटाला या इनसो की कार्यकारिणी को है।