अंबाला
शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं लड़की, अब होगी शादी बच्चे को भी अपनाएगा होने वाला पति
Advertisement दोस्त के धोखे के बाद से सात महीने की प्रेग्नेंट दर- दर भटक रही शहर की 19 साल की लड़की के लिए अच्छी खबर आई है। शहर के एक लड़के ने लड़की से शादी करने की अपील की है। वहीं उसने होने वाले बच्चे को अपनाने की इच्छा जाहिर की है। लड़की और उसके […]
दोस्त के धोखे के बाद से सात महीने की प्रेग्नेंट दर- दर भटक रही शहर की 19 साल की लड़की के लिए अच्छी खबर आई है। शहर के एक लड़के ने लड़की से शादी करने की अपील की है। वहीं उसने होने वाले बच्चे को अपनाने की इच्छा जाहिर की है। लड़की और उसके परिवार के लोग खुश हैं। रविवार को बारात आएगी और दोनों अम्बाला में ही शादी होगी। चंडीगढ़ के एक नामी में रेस्टोरेंट में काम करने वाली सात माह की प्रेग्नेंट लड़की को उसके दोस्त ने शादी से इनकार कर दिया। कोर्ट ने भी उसे अबॉर्शन की इजाजत नहीं दी थी।
युवती ने कहा- कल दूल्हा मुझे ब्याह कर ले जाएगा
लड़की ने कहा कि, रविवार को मेरी बारात आएगी और दूल्हा ब्याह कर ले जाएगा। वह प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।
मैं खुश हूं और अब किसी की मदद नहीं लेना चाहती। मैं अपने बच्चे को पालना चाहती थी। अब ऐसा हो भी पाएगा।मेरे साथ क्या हुआ। किसने क्या किया, वह सब भूल चुकी हूं। लंबे चले इस दौर में भरोसा कई बार टूटा, पर इरादा मजबूत हुआ है।समाज और परिवार के डर से अबॉर्शन का फैसला लिया था। मगर कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी।ऐसे में एक साथ मिल गया है जिसने स्वीकारने की पहल की है। इस कदम ने बेहद खुशी दी।
तब पता चला कि आज भी समाज में ऐसे इंसान है जो मिसाले पेश करते हैं। मैं अब अतीत में झांकना नहीं चाहती।उस लड़के कुछ नहीं करना चाहती। क्योंकि जिसने शादी की पहल की उसने इस विवाद से बाहर निकलने की राह दिखाई है। मेरी बेबसी पर तरस खाकर लोग मेरे घर आए।जो भी मिला वह बच्चे को लेने के लिए राजी हो गया। कई लोगों ने लाखों रुपए भी ऑफर हो किए। अब मुझे शादी और फिर बच्चे का इंतजार है।लड़की ने कहा कि वो होने वाले बच्चे को किसी को नहीं देगी। खुद पाल पोसकर बड़ा करूंगी। मेरे पति मेरी मदद करेंगे।