विशेष
सपना चौधरी के लाइव कंसर्ट के आयोजकों को निगम ने थमाया नोटिस
Advertisement लाइव कंसर्ट और स्टेज शो जैसे इवेंट पर राज्य सरकार की ओर से लगाए गए एंटरटेनमेंट टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम की ओर से गुरुवार को पहली कार्रवाई की गई। जोन 13 के जोनल अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने आयोजक राहुल शर्मा को नोटिस जारी किया है। टैक्स जमा कर आयोजन के लिए […]
लाइव कंसर्ट और स्टेज शो जैसे इवेंट पर राज्य सरकार की ओर से लगाए गए एंटरटेनमेंट टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम की ओर से गुरुवार को पहली कार्रवाई की गई। जोन 13 के जोनल अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने आयोजक राहुल शर्मा को नोटिस जारी किया है। टैक्स जमा कर आयोजन के लिए नगर निगम से विधिवत अनुमति लेने के लिए हफ्तेभर का समय दिया गया है।
दरअसल, राज्य सरकार ने एक सितंबर 2018 से प्रदेश में यह टैक्स लगाया है। इसकी वसूली की जिम्मेदारी स्थानीय नगरीय निकाय को दी गई है। इस आदेश के मुताबिक टिकिट की बिक्री से होने वाली आय पर 10 प्रतिशत एंटरटेनमेंट टैक्स नगर निगम वसूल करेगा। इसी के तहत जोनल अधिकारी ने दो फरवरी को होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन में होने वाले सपना चौधरी का लाइव कंसर्ट कराने वाले राहुल शर्मा के नाम यह नोटिस जारी किया है।
निगम ने वार्ड कार्यालय में मनोरंजन कर जमा करने और विधिवत अनुमति लेने को लिखा है। क्षेत्रीय जोनल अधिकारी ने बताया कि उक्त टैक्स की वसूली के आदेश पिछले साल सितंबर में किए गए हैं।
अब तक हमारे क्षेत्र में ऐसा को आयोजन नहीं हुआ, चूंकि इस आयोजन के टिकिट की बिक्री पैसे लेकर की जा रही है। ऐसे में हम एंटरटेनमेंट टैक्स की वसूली की कार्रवाई कर रहे हैं। बिना टैक्स एंटरटेनमेंट टैक्स जमा किए आयोजन किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
टैक्स के विरोध में बंद रहे थे सिनेमाघर
अक्टूबर में नगर निगम ने शहर के सिनेमा घरों से उक्त टैक्स की वसूली की तैयारी शुरू की थी। तब इसके विरोध में राजधानी समेत प्रदेश के सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स सिनेमा 25 दिन के लिए बंद रहे थे। सिनेमा घर संचालकों की मांग पर विचार करने की बात पर हड़ताल खत्म हुई थी। तब से सिनेमा घरों से वसूली की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।