सोनीपत
सोनीपत की गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को सिने में गोली क्यों मारी ?
Advertisement दीपक लड़की पर दबाव दे रहा था कि वह उसी के साथ शादी करे और उसके साथ भागे। Advertisement सोनीपत (खरखौदा)। 20 फरवरी की रात्रि को दीपक हत्याकांड मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में उस लड़की को हत्या आरोपी बनाया है, जिससे मृतक दीपक बात करता था। पुलिस ने अपनी […]
दीपक लड़की पर दबाव दे रहा था कि वह उसी के साथ शादी करे और उसके साथ भागे।
सोनीपत (खरखौदा)। 20 फरवरी की रात्रि को दीपक हत्याकांड मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में उस लड़की को हत्या आरोपी बनाया है, जिससे मृतक दीपक बात करता था। पुलिस ने अपनी जांच में बताया है कि नामजद चारों आरोपियों में से किसी ने भी दीपक की हत्या नहीं की थी। नाबालिग लड़की ने ही दीपक की गोली मारकर हत्या की थी। लड़की को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेशकर बाल सुधार गृह में रोहतक भेजा है। वहीं मृतक लड़के के पिता समुंदर का कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। परिजन पुलिस की इस जांच कार्रवाई से नाखुश हैं। इसे सही नहीं ठहरा रहे हैं।
– खरखौदा थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की की दीपक से फोन पर बात होती थी, लेकिन युवती के परिजन उसकी शादी कहीं दूसरी ओर करना चाहते थे।
– इसके लिए पूरी तैयारी भी की जा चुकी थी। शादी के पहले दिन 20 जनवरी को दीपक ने उसे रात्रि को फोन कर बुलाया और फोन पर कहा कि वह उसी के साथ शादी करेगा। दूसरी जगह उसकी शादी नहीं होने देगा।
– वह या तो उसके साथ भाग कर बाहर चले जहां दोनों शादी करेंगे। नहीं तो दोनों अपनी जान दे देंगे। पुलिस के अनुसार दीपक ने लड़की से कहा कि वह आते वक्त अपने चाचा की रिवाल्वर लेकर आना।
– लड़की ने ये भी बताया कि फोन पर सूचना मिलने के बाद लड़की अपने चाचा के लड़के की लाइसेंसी बंदूक लेकर दीपक के घेर में पहुंच गई। जहां पर दीपक अकेला था। दोनों में खूब कहासुनी हुई।
इसी दौरान चली मारकर कर दिया मर्डर
– पुलिस ने बताया है कि पशुबाड़े में दीपक लड़की पर दबाव दे रहा था कि वह उसी के साथ शादी करे और उसके साथ भागे।
– यही नहीं लड़की ने ये करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी लड़की व दीपक के बीच खूब कहासुनी हुई।
– इसमें एक गोली भी चल गई जो खिड़की से बाहर निकल गई। इसके बाद भी दीपक लड़की पर निरंतर दबाव बनाता रहा और कहता रहा कि वह उसके साथ भागे।
– लड़की ने मना किया तो दीपक ने कहा कि वह न तो उसकी शादी होने देगा, उसके परिवार वालों को भी जान से मार देगा। दोनों के बीच हुई बहस के बाद लड़की ने दीपक के सीने में गोली मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।
– पुलिस ने आरोपी लड़की से कई बार पूछताछ की है इसके अतिरिक्त सीआईए, एसआईटी व थाना प्रभारी वजीर सिंह की टीम ने भी मामले की पूरी जांच की।
मृतक के परिजन बोले पुलिस नहीं कर रही उचित कार्रवाई
– दूसरी तरफ मृतक दीपक के परिजन इस खुलासे से सहमत नहीं है। मामले में उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।
– वहीं, पुलिस की दलील है कि उस रात दीपक से फोन पर बात होने के बाद लड़की ने अपने चचेरे भाई बीएसएफ में नौकरी कर रहे विकास की लाइसेंसी रिवाल्वर चुपके से अपने घर से उठाई थी। क्योंकि घर में विवाह का माहौल था।
20 फरवरी को पशुबाड़े में मिला था दीपक का शव
– मटिंडू गांव में 20 फरवरी की रात्रि को दीपक का शव उनके पशुवाड़े में मिला था। दीपक ब्लाइंड मर्डर के बाद दीपक के परिजनों ने हत्या का आरोप सरपंच व लड़की पिता सहित उसके परिवार के चार लोगों को पर लगाया था।
– एक सप्ताह की पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि परिवार के सदस्यों ने नहीं बल्कि खुद लड़की ने दीपक की हत्या की थी।