करनाल
स्कूटी डिसबैलेंस हुई तो सड़क पर गिरे 2 दोस्त, पीछे से आ रहे डंपर ने दोनों को कुचला
Advertisement करनाल के कुंजपुरा रोड पर मंगलवार को स्कूटी सवार दो दोस्त डिसबैलेंस होकर सड़क पर गिर गए। उनके गिरते ही पीछे से आ रहे डंपर ने दोनों को कुचल दिया। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार है। पुलिस […]
करनाल के कुंजपुरा रोड पर मंगलवार को स्कूटी सवार दो दोस्त डिसबैलेंस होकर सड़क पर गिर गए। उनके गिरते ही पीछे से आ रहे डंपर ने दोनों को कुचल दिया। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह 9.22 बजे की है। आरके पुरम में रहने वाले 22 वर्षीय रजत और 18 वर्षीय हर्ष करनाल सिटी की तरफ स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। उसी दिशा में एक डंपर भी जा रहा था। हर्ष ड्राइविंग कर रहा था, उसने डंपर से ओवरटेक किया तो स्कूटी डिसबैलेंस हो गई। इस वजह से हर्ष और रजत दोनों नीचे गिर गए।
उनके नीचे गिरते ही पीछे से आ रहा डंपर दोनों के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद चालक डंपर वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हर्ष और रजत को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरु