विशेष
हरियाणा में हुई ज़बरदस्त भर्तीयों का रिज़ल्ट जारी, 18218 पदों पर हुआ चयन, जाने कुछ ख़ास बातें
Advertisement हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-डी के 18,218 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सबसे अधिक 2299 पदों पर भिवानी के युवाओं का चयन हुआ। वहीं, हिसार 2034 पदों के साथ दूसरे व जींद 1659 पदों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। सरकार का दावा है कि […]
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-डी के 18,218 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सबसे अधिक 2299 पदों पर भिवानी के युवाओं का चयन हुआ। वहीं, हिसार 2034 पदों के साथ दूसरे व जींद 1659 पदों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। सरकार का दावा है कि परिणाम जारी होने के साथ ही भाजपा सरकार पहले की सरकारों के मुकाबले 5 साल के शासन में सबसे अधिक सरकारी नौकरियां देने वाली सरकार बन गई है।
पंचकूला से सबसे कम 111 युवाओं का हुआ चयन
भिवानी 2299, हिसार 2034, जींद 1659, महेंद्रगढ़ 1428, कैथल 1037, सोनीपत 1009, रेवाड़ी 956, रोहतक 953, झज्जर 891, फतेहाबाद 714, करनाल 702, सिरसा 673, पानीपत 667, पलवल 540, कुरुक्षेत्र 523, यमुनानगर 413, अम्बाला 402, गुड़गांव 375, फरीदाबाद 245, मेवात 154, पंचकूला 111, अन्य वर्ग 433
भविष्य में भी हम पूरी पारदर्शिता से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगेः सीएम
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि युवाओं को मेरिट पर रोजगार देना सरकार की प्रतिबद्धता रही है। इनेलो के छह साल में 5591, कांग्रेस के पहले 5 साल में 18020 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, जबकि भाजपा सरकार के दौरान यह आंकडा 54197 पहुंच चुका है। भविष्य में भी हम पूरी पारदर्शिता से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगे।