राज्य
हिसार: जब तक सांस नहीं थमी, वो पत्नी के सिर में मारता रहा कुल्हाड़ी, फिर फंदे पर झूल गया
Advertisement जब तक सांस नहीं रुक गई, वो पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मारता रहा और उसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। कत्ल की तस्वीरें देख नहीं पाओगे। Advertisement घटना हरियाणा के हिसार की है। आदमपुर की शिव कॉलोनी में शुक्रवार देर रात में एक शख्स ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी हत्या कर दी, […]
जब तक सांस नहीं रुक गई, वो पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मारता रहा और उसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। कत्ल की तस्वीरें देख नहीं पाओगे।
घटना हरियाणा के हिसार की है। आदमपुर की शिव कॉलोनी में शुक्रवार देर रात में एक शख्स ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी हत्या कर दी, फिर फंदा लगाकर खुद सुसाइड कर लिया। सवेरे जगे बच्चों ने मां और बाप को ऐसी हालत में देखा तो पड़ोसियों को बताया। सूचना पुलिस को भी दी गई तो टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
कान मालिक ने बताया कि मृतक भंवरसिंह (46) ऐलनाबाद का रहने वाला था। वह 15 दिन पहले ही पत्नी संतोष (42) के साथ किराये पर रहने लगा था। उसने दो बच्चे गोद ले रखे थे, जो उसके ही बड़े भाई के थे। वे भी साथ ही रहते थे, सब कुछ ठीक था कि रात में लगभग 3 बजे दोनों बच्चे चिल्लाते हुए बाहर आए। मंदिर के पुजारी ने रोते बच्चे की आवाज सुनी तो वह बाहर आया।
बाहर आकर उसने बच्चों से रोने का कारण पूछा तो उन्होंने सारी बात बता दी। पुजारी ने अंदर जाकर देखा तो संतोष का शव फर्श पर पड़ा था और भंवरसिंह छत पर बनी ग्रिल से लटका हुआ था। पुजारी ने मकान मालिक को खबर दी और पुलिस को फोन किया गया। थाना आदमपुर से टीम पहुंची, जिसने भंवर सिंह की डेड बॉडी नीचे उतारी गई और परिजनों को सूचना दी।
वहीं मृतका संतोष के भाई राजेश ने बताया कि दोनों में अकसर झगड़ा रहता था। शुक्रवार रात भी कोई झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद भंवरसिंह ने उसकी बहन की हत्या कर दी। यही नहीं, खुद भी फंदा लगाकर जिंदगी खत्म कर ली। बता दें कि पुलिस ने मृतका संतोष के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।