पानीपत
121 नए केसाें के साथ 5998 हुई पॉजिटिव की संख्या, एक दिन में 261 लाेग ठीक हुए

121 नए केसाें के साथ 5998 हुई पॉजिटिव की संख्या, एक दिन में 261 लाेग ठीक हुए
कोरोना का कहर सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को 121 नए केस सामने आए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 5998 तक पहुंच गई है। वहीं, 261 लोग ठीक होकर घर लौट गए। जिले में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है।
यहां-यहां मिले पॉजिटिव केस : अंसल, यमुना एन्क्लेव, सुखदेव नगर, न्यू गीता कॉलोनी, बिशन स्वरूप कॉलोनी, पुरानी कोर्ट, सेक्टर 24, देशराज कॉलोनी, रिफाइनरी टाउनशिप, बाबरपुर मंडी, गोशाला मंडी, नेहरू नगर, कप्तान नगर, वधवाराम कॉलोनी, हरी सिंह कॉलोनी, पटेल नगर, सेक्टर 18, रोशन महल, इसराना मंडी, राजीव कॉलोनी, किशनपुरा, भावना चौक, ददलाना, अमर भवन चौक, आठ मरला, देवी मूर्ति कॉलोनी, नूरवाला, शांति नगर, न्यू जगन्नाथ विहार, सनौली खुर्द, गांधी कॉलोनी, एल्डिको, सौंधापुर, काबड़ी, सीताराम कॉलोनी समालखा, पट्टी कल्याणा, आजाद नगर समालखा, न्यू अनाज मंडी समालखा, रेलवे कॉलोनी समालखा, गोहाना रोड, एकता विहार, राजनगर, भारत नगर, तहसील कैंप, कुटानी रोड, असंध रोड, सिवाह, बराना, उरलाना कलां, जीतगढ़, बापौली, पावटी, मतलौडा, पुलिस लाइन, दीपमाला कॉलोनी, मॉडल टाउन समालखा, शास्त्री नगर समालखा और बतरा कॉलोनी आदि क्षेत्र में पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं वार्ड-3 के पूर्व पार्षद हरिश शर्मा की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अब 4272 लोग हो चुके रिकवर
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में कोविड-19 के कुल 40 हजार 496 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 34 हजार 729 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। सोमवार को 1209 सैंपल लिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। अभी तक पानीपत में कुल 5998 केसों में से 1577 केस एक्टिव हैं। 4272 लोग रिकवर कर चुके हैं। 81 केस अब तक अंट्रेसेबल है। 68 लोगों की कोरोना ने जान ले ली है।