पानीपत
केस कम मिलने से 16 काेविड सेंटर बंद हुए, सिर्फ 11 नए केस मिले

केस कम मिलने से 16 काेविड सेंटर बंद हुए, सिर्फ 11 नए केस मिले
जिले में अब काेराेना की रफ्तार कम हाे रही है। इसलिए जिले में 16 कोविड सेंटर बंद हो चुके हैं। अब 14 की औसत से राेजाना केस मिल रहे हैं जबकि दिसंबर में ये रफ्तार 40 से ज्यादा थी। मंगलवार काे जिले में सिर्फ 11 नए केस मिले हैं और 15 ठीक हुए हैं। नए साल के 5 दिनाें में सिर्फ 76 नए मरीज मिले हैं, जबकि कुल 78 मरीज ठीक हुए हैं। इस महीने में एक माैत भी हुई है।
जिले में अब कुल केसाें का आंकड़ा 10590 हाे गया है। वहीं इसमें से 10301 मरीज ठीक हाे चुके हैं। जाेकि कुल केसाें का 97.27 प्रतिशत रिकवरी रेट है। जिले में अब सिर्फ 141 केस एक्टिव रह गए हैं। यानी इन मरीजाें का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 148 लाेगाें की काेराेना से जान गई है। सीएमओ डाॅ. संतलाल वर्मा ने बताया कि मंगलवार काे 856 लाेगाें के सैंपल लिए गए हैं। अब 1779 लाेगाें की रिपाेर्ट पेंडिंग है।
यहां मिले नए केस
- रिफाइनरी से 23 वर्षीय युवक
- आर्य समाज मंदिर माॅडल टाउन के पास एक परिवार के तीन सदस्य
- सेक्टर-6 से 64 वर्षीय बुजुर्ग
- रिफाइनरी टाउनशिप से 50 वर्षीय महिला
- माॅडल टाउन से 52 वर्षीय व्यक्ति
- सेक्टर-11 से 44 वर्षीय पुरुष
- वार्ड-9 से 51 वर्षीय पुरुष
- रेरकलां से 44 वर्षीय पुरुष
यहां एक्टिव मरीज एडमिट
- हाेम आइसाेलेट 84
- सिविल अस्पताल 1
- खानपुर पीजीआई में 1
- प्राइवेट अस्पताल में 14
- अन्य जिलाें में 30
- अंडर प्राेसेस 11
- कुल मरीज 141
ये कोविड सेंटर हो चुके हैं बंद
- एनसी कालेज 570
- एनसी काॅलेज के ब्याॅज हॉस्टल 200
- सतकरतार गेस्ट हाउस 16
- खाेतपुरा सीएचसी 16
- प्रेम इंस्टीट्यूट 50
- आयुष्मान भव: अस्पताल 12
- सिग्नेस महाराजा अस्पताल 8
- एग्राे माॅल 100
- राधा स्वामी सत्संग भवन 100
- ईएसआई अस्पताल 48
- एनएसटीआई पानीपत 50
- समालखा अस्पताल 72
- गीता लाॅ. काॅलेज 88
- गीता काॅलेज नाैल्था 100
- डीपीएस समालखा 100
- पाइट काॅलेज 114
Source : Bhaskar