City
पानीपत में 2 साल कि बच्ची से दु ष्कर्म, पड़ोस के 16 साल की लड़के पर आ रोप
हरियाणा के पानीपत जिले के चांदनीबाग थाना क्षेत्र में महज 2 साल की बच्ची से दु ष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ लेबर क्वार्टरों में ही रहने वाले एक नाबालिग ने दु ष्कर्म करने का प्रयास किया।
दर्द से कहराती बच्ची को लेकर परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और बच्ची के परिजनों के बयानों के आधार पर पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी बच्ची का मेडिकल होगा।
बहाने से ले गया था, टीवी की तेज आवाज करके वा रदात
जानकारी देते हुए चांदनीबाग थाना की जांच अधिकारी एसआई संगीता ने बताया कि शिकायत बच्ची की मां ने दी है। वह मूल रूप से यूपी की रहने वाली है। पिछले 3 माह से पानीपत किशनपुरा चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। जिस मकान में वह रहती है, वहां पर अन्य किराएदार भी रहते हैं। शुक्रवार को मां काम पर गई थ। पति किसी काम से गांव गया हुआ है।
2 साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर खिलाने के बहाने ले गया। घर पर किशोर और बच्ची अकेली थी। किशोर ने कमरे में टीवी की आवाज तेज कर दी और तब उसने बच्ची के साथ दु ष्कर्म का प्रयास किया। दोपहर को जब मां खाना बनाने के लिए घर पहुंची तो वह अपनी बच्ची को पड़ोसी के घर लेने पहुंची। उसने देखा कि बच्ची के तन पर सिर्फ एक ही कपड़ा था।
वह रो रही थी और कमर से नीचे ल हूलु हान थी। अनहोनी की आशंका से उसने किशोर से पूछताछ की। पहले तो वह बहाने बनाता रहा, लेकिन जब महिला ने उससे सख्ती से पूछा तो किशोर ने घिनौनी वा रदात करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद वह बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। बदनामी के डर से आरोपी की मां और उसके पक्ष में मकान मालकिन भी आई।
दोनों ने बच्ची का उपचार कराकर जल्द ठीक करवाने की बात कही। बच्ची को 3 दिन दवाई भी खिलाई गई, मगर वह दर्द से लगातार कहराती व रोती रही। बच्ची की हालत देखकर महिला ने परिजनों से यह बात सांझा की और परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।