पानीपत
पानीपत गुड न्यूज़, 31 मई को तैयार हो जाएगा हाली पार्क और झील, मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएँ

पानीपत गुड न्यूज़, 31 मई को तैयार हो जाएगा हाली पार्क और झील, मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएँ
जिस हाली झील का नाम सुनने से ही शहरवासियों के चेहरे मुस्कुराने लगते हैं, वह झील साल 2021 में तैयार होने जा रही है। जून की छुटि्टयों में बोटिंग के लिए झील तैयार हो जाएगी। निगम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को 31 मई तक प्रोजेक्ट पूरा करने का नया टारगेट दिया है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर महीपाल सिंह ने दावा किया कि अब कोई देरी नहीं है। जनवरी-फरवरी से डेकोरेशन शुरू हो जाएगा।
चीफ इंजीनियर ने कहा कि जून में शहरवासियों को एक अच्छे स्तर का पिकनिक पाॅइंट मिल जाएगा। नगर निगम ने हाली झील का प्रोजेक्ट बनाने के लिए जनवरी 2018 में जयश्री बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को 23.40 करोड़ रुपए का ठेका दिया था। टेंडर शर्तों के तहत 20 माह यानी 30 अगस्त 2019 तक प्रोजेक्ट पूरा करना था। कारण जो भी गिनाए जाएं, पर प्रोजेक्ट दो साल लेट है।
प्रोजेक्ट डिटेल
- बजट: 23.40 करोड़।
- एरिया : कुल 23 एकड़। 9 एकड़ में झील बनेगी। शेष में पार्क, रेस्टोरेंट व बाल भवन।
- आकर्षण : झील में 60 फीट ऊपर तिरंगा लहराएगा
- बोटिंग : झील में करीब 27 के करीब बोट उतारी जाएंगी।
- रेस्टाेरेंट व बार : दोनों एक ही बिल्डिंग में होंगे।
- वाॅकिंग ट्रैक : 1.10 किमी. लंबा ट्रैक बनना है।
- ओपन थियेटर : पार्क के उत्तर-पश्चिम कोने में बनेगा।
- बच्चों के झूले आदि : बोटिंग राइडिंग पाॅइंट पर झूले लगेंगे।
झील बेहद खास, अभी शहर में कोई बड़ा पिकनिक स्पॉट नहीं
8 लाख जनसंख्या वाले शहर में घूमने के लिए एक भी पिकनिक स्पॉट नहीं है। हाली झील शहर के लिए बहुत खास है। खास इसलिए, क्योंकि संभावनाओं और दावों के बाद भी एक भी टूरिस्ट स्पॉट नहीं बनाया गया। पानीपत के तीन युद्धों के लिए बेहतर म्यूजियम बन सकता है। ऐतिहासिक तीसरे युद्ध काला आंब के रियल स्पॉट को अच्छे से डिवेलप किया जा सकता है। लेकिन सब दावे और घोषणाओं में दब गए।
source bhaskar