पानीपत
काेराेना से 3 दिन में दूसरी माैत, 3 दिनाें में मिल चुके 30 केस, एक्टिव केस भी ढाई गुना बढ़े

काेराेना से 3 दिन में दूसरी माैत, 3 दिनाें में मिल चुके 30 केस, एक्टिव केस भी ढाई गुना बढ़े
जिले में हर दिन काेराेना के केस बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनाें में 10 की अाैसत से 30 केस अा चुके हैं। बुधवार काे 10 नए केस मिले हैं। इसमें 5 केस ताे माॅडल टाउन एरिया से ही मिले हैं। पिछले तीन दिनाें काेराेना से दूसरी माैत हाे चुकी है।
सेक्टर-11 की एल मार्केट में 26 फरवरी काे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। माैके पर डेड बाॅडी काे जन सेवादल की मदद से सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया था। मृत्यु का कारण पुरानी बीमारी माना गया था, लेकिन 28 फरवरी काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई थी। अब तक इसकी पहचान नहीं हाे पाई है। बुधवार काे इसे काेराेना से मृतकाें के अांकड़ाें में जाेड़ा गया।
एक्टिव केस 39 दिनाें में सबसे ज्यादा
जिले में 3 मार्च तक 93 केस एक्टिव हैं। यह आंकड़ा 39 दिनाें में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 23 जनवरी काे जिले में 92 केस एक्टिव थे। इसके बाद जिले में 3 फरवरी काे अब तक के सबसे कम 36 केस एक्टिव रह गए थे। पिछले 28 एक्टिव केस डेढ़ गुणा और बढ़ गए हैं। आंकड़ा 36 से 93 पर पहुंचा गया है। जिले में 157 लोगों की मौत हो चुकी है।
बुधवार को जिले में लिए गए 548 सैंपल
बुधवार काे जिले में 548 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव केसाें का आंकड़ा 10 हजार 936 पर पहुंच गया है। डाॅक्टराें के मुताबिक काेराेना की यही रफ्तार रही ताे 10 मार्च तक जिले में 11 हजार केसाें का आंकड़ा पूरा हाे सकता है। जिले में 5 केस अनट्रेस भी हैं।
Source : Bhaskar