राज्य
45 फीसदी संक्रमित और मौतें 24 दिन में ही, 31 अगस्त तक 117 दिन में 727 मौतें, सितंबर के 24 दिन में 604 मौतें

45 फीसदी संक्रमित और मौतें 24 दिन में ही, 31 अगस्त तक 117 दिन में 727 मौतें, सितंबर के 24 दिन में 604 मौतें
प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 1778 नए मरीज मिले हैं। 24 लोगों की जान चली गई। सितंबर का महीना कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेशवासियों पर भारी पड़ रहा है। कुल मौतों में से 45 फीसदी मौतें मात्र 24 दिन में हो गई हैं। जबकि 45 फीसदी केस भी इन्हीं दिनों में बढ़े हैं। सितंबर के 24 दिनों में 604 लोगों की जहां जान गई, वहीं 53,650 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
प्रदेश में पहला केस 17 मार्च को मिला और 31 अगस्त तक 133 दिनों में पॉजिटव मरीजों की संख्या 65651 थी, जो अब बढ़कर 119301 हो गई है। वहीं, 2 अप्रैल को पहली मौत के बाद 31 अगस्त तक 117 दिनों की अवधि में 727 लोगों की जान गई। अब सितंबर में 604 लोगों की जान वायरस ले चुका है। अब तक मृतक संख्या 1331 पहुंच चुकी है। एक दिन में 2063 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 98410 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 19560 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 25031 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
यहां मिले नए केस
फरीदाबाद में 240, गुड़गांव में 288, सोनीपत में 99, रेवाड़ी में 77, अम्बाला में 92, रोहतक में 55, पानीपत में 78, करनाल में 60, हिसार में 95, पलवल में 55, पंचकूलामें 101, महेंद्रगढ़ में 44, झज्जर में 30, भिवानी में 13, कुरुक्षेत्र में 125, नूंह में 11, सिरसा में 100, यमुनानगर में 75, फतेहाबाद में 32, कैथल में 28, जींद में 59 और चरखी दादरी में 21 नए केस मिले हैं।
यहां ठीक हुए
फरीदाबाद में 248, गुड़गांव में 187, सोनीपत में 120, रेवाड़ी में 63, अम्बाला में 105, रोहतक में 224, पानीपत में 162, करनाल में 55, हिसार में 148, पलवल में 19, पंचकूला में 90, महेंद्रगढ़ में 49, झज्जर में 43, भिवानी में 45, कुरुक्षेत्र में 113, नूंह में 40, सिरसा में 109, यमुनानगर में 69, फतेहाबाद में 24, कैथल में 73, जींद में 74 और चरखी दादरी में 3 मरीज ठीक हुए हैं।
आज तक की स्थिति
- 244440 लोग सर्विलांस पर लिए गए
- 110962 लोगों का सर्विलांस समय पूरा
- 1783274 लोगों के लिए सैंपल गए हैं
- 6615 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार
- 6.68% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
- 82.48% लोग ठीक हो चुके अब तक
- 1.11% मरीजों की जान जा चुकी है
- प्रति 10 लाख लोगों पर 70346 के टेस्ट
- 28 दिन में अब दोगुने हो रहे हैं मरीज
देश में 1.1 लाख नए मरीज मिले, 97,676 ठीक हुए, किसी 1 दिन में दोनों सर्वाधिक
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 58 लाख के करीब पहुंच गया है। 24 घंंटे में 1,10,292 नए मरीज मिले, जो किसी एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। गुरुवार को 97,676 लोग ठीक भी हुए। यह भी एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक 47,36,364 लोग कोरोना को हरा चुके हैं और रिकवरी दर बढ़कर 81.68% हो गया है। 24 घंटे में नए मृतकों की संख्या घटकर आधी हो गई है। गुरुवार को 432 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 981 थी। अब तक 91,324 लोगों की जान गई है और मृत्युदर 1.57% है।