पानीपत
5100 मास्क सौंपे, बाजारों का दुखड़ा सुनाया

5100 मास्क सौंपे, बाजारों का दुखड़ा सुनाया
पानीपत : संयुक्त व्यापारमंडल ने अपने वादे के अनुसार शुक्रवार को नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार को 5100 मास्क सौंपे। इस दौरान व्यापारियों ने बाजारों की समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने कहा कि बाजारों में गड्ढे बंद करने के लिए पैच वर्क होना चाहिए। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटे ठीक करवाई जाएं।
मौके पर मौजूद मेयर अवनीत कौर ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर बाजारों की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट, सड़क संबंधी समस्याओं को हल कर उन्हें जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। मेयर ने कहा कि व्यापार मंडल सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। सदैव शहरवासियों की दुख-सुख में शामिल रहता है।
एक सप्ताह पहले संयुक्त व्यापार मंडल ने 11000 मास्क प्रशासन को देने का वायदा किया। 5100 मास्क नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार को व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अरोड़ा, दर्शन लाल वधवा, सुशील भराड़ा, नरेश हांडा, संजीव खरबंदा ने सौंपे। संयुक्त व्यापार समिति ने भी इतने ही मास्क सौंपने का वादा किया था।