City
दीपावली से पहले शहर जगमग करने लिए लगवाई 7500 नई एलईडी लाइट
दीपावली से पहले शहर जगमग करने लिए लगवाई 7500 नई एलईडी लाइट, इसके अलावा शहर में लगी हैं करीब 13000 पुरानी स्ट्रीट लाइटें
दीपावली से पहले शहर जगमग करने लिए नगर निगम ने चाैक-चाेराहाें व सड़काें व 7500 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवा दी हैं। अब नगर निगम के गाेदाम में मात्र 2500 ही स्ट्रीट लाइट बची हैं। इनकाे भी दीवाली तक लगवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
नगर निगम शहरी क्षेत्र एक्सईएन नवीन कुमार व ग्रामीण क्षेत्र एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि सभी जेई व कर्मचारी काे नई लाइटें लगाने में ही लगाया गया है।
इसके अलावा ठेकेदार के कर्मचारी भी लाइटाें काे ही लगाने में लगे हैं। जैसे भी हाे सके, सभी बिजली कनेक्शन भी दे रहे हैं। इनके अलावा शहर में करीब 13000 पुरानी स्ट्रीट लाइट लगी है। इनमें से आधी लाइट खराब ही पड़ी हैं। इन्हें ठीक करने के लिए भी टीमें काम कर रही हैं।