Connect with us

City

कहासुनी के बाद एक-दूसरे को मारने दौड़ी महिलाएं; पार्षद और पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव

Published

on

कहासुनी के बाद एक-दूसरे को मारने दौड़ी महिलाएं; पार्षद और पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव

हरियाणा के करनाल के सेक्टर-6 में आवारा कुत्तों को लेकर विवाद हो गया। कॉलोनी में रहने वाल लोगो में आपसी बहस के बाद मामला थाने में पहुंचे गया। महिलाओं की काफी कहासुनी और तनातनी हुई। एक-दूसरे को मारने के लिए भी दौड़ीं। दोनों पक्षों का बीच-बचाव करने के लिए पुलिस, पार्षद मेघा भंडारी मौके पर पहुंची। तय हुआ कि दिल्ली से टीम बुलाकर कुत्तों की नशबंदी करवाई जाएगी। इसके लिए पार्षद व कॉलोनी के लोग पैसा इकट्‌ठा करेंगे।

इंसानियत के नाते डालते हैं कुत्तों को रोटी

मोनिका ने बताया कि गली में आवारा कुत्ते हैं। इंसानियत के नाते हम उन्हें रोटी डाले देते हैं और बरसात या धूप होने पर वो हमारे घर में बैठ जाते हैं। वो हमारे पाले हुए कुत्ते नहीं हैं। इनमें एक बाइक पर हेलमेट डालकर जाने वालों पर भौंकता है। आज तक उसने किसी को काटा नहीं है। सिर्फ भौंकने की आदत है।

घरों में भी दो-तीन तरह के बच्चे होते हैं। कोई अग्रेसिव होता है तो कोई नहीं होता। ऐसे में उन्हें बाहर तो नहीं निकालते। आज यहां पर सारे इकट्‌ठे होकर आ गए हैं। इनके पास कोई हल नहीं है। इसका हल निकालना चाहिए। डॉक्टर को पूछना चाहिए। इसका हल निकालो।

एनजीओ सदस्य ने बताया कि 4 दिन पहले कॉल आई थी कि एक फिमेल डॉग ने 4 बच्चे दिए हुए हैं। उस दिन मैं वहां पर गई थी। जो इन कुत्तों को रोटी देते हैं, उन्होंने उसे हटवाने के लिए कहा था। नियम के तहत हम कुछ दिनों तक कुत्तों को जहां पर वे पैदा होते हैं वहां से हटवा नहीं सकते। 15 दिनों के बाद इसको यहां से हटवाएंगे।

शिकायत पर देते हैं गंदी गाली

सुरेश ने बताया कि शिव मंदिर के पास कुत्ते रहते हैं। इस समस्या को लेकर हम पार्षद मेघा भंडारी को बता चुके हैं। सुबह जब मैं निकला तो कुत्ता मुझे काटने को आया। जब कुत्ते को भगाया तो 1709 में रहने वाली लड़की ने गंदी-गंदी गाली दी। अब तक कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। कॉलोनी के लोग कुत्तों से डरते हैं।

महिला ने बताया कि कॉलोनी के लोगों का कुत्तों ने जीना हराम किया हुआ है। बच्चे पार्क में नहीं खेल सकते। मंदिर में नहीं जा सकते। कुत्तों से डरते हैं। दिल्ली से नशबंदी करवा कर लाते हैं। नशबंदी के लिए पार्षद मेघा को बोलेंगे। पहले भी नशबंदी के लिए आ चुकी हैं।

निगम से शेल्टर होम बनाने का प्रस्ताव

पार्षद मेघा भंडारी ने कहा कि जिन्होंने डॉग रखे हुए हैं, वो अपने डॉग को अंदर रखे। यदि वो डॉग किसी को काटेगा तो वो खुद जिम्मेदार होंगे। गली के कुत्तों के लिए प्रशासन से गुहार लगाएंगे। इनकी आवाज से बुजुर्ग रातभर सो नहीं पाते। नगर निगम से शेल्टर होम बनाने का प्रस्ताव रखा था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *