मंगलवार, 24 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

अब गांवों में मिलेगा शहर जैसा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, हरियाणा के इन दो गांव में बनेंगे 7 एकड़ के स्टेडियम

खेल व युवा: Haryana Sports News : हरियाणा के ग्रामीण खिलाड़ियों को गांव में ही शहरों जैसे स्टेडियम की सुविधा दी जाएगी, क्योंकि अधिकतर खेल प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्र।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 04:52 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
अब गांवों में मिलेगा शहर जैसा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, हरियाणा के इन दो गांव में बनेंगे 7 एकड़ के स्टेडियम
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • अब गांवों में मिलेगा शहर जैसा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, हरियाणा के इन दो गांव में बनेंगे 7 एकड़ के स्टेडियम।
  • खेल व युवा: Haryana Sports News : हरियाणा के ग्रामीण खिलाड़ियों को गांव में ही शहरों जैसे स्टेडियम की।
  • गुरुग्राम के सोहना खंड के गांव टिकली और सरमथला में बनने वाले स्टेडियम में सात खेल स्पर्धाओं की सुविधा।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Sports News : हरियाणा के ग्रामीण खिलाड़ियों को गांव में ही शहरों जैसे स्टेडियम की सुविधा दी जाएगी, क्योंकि अधिकतर खेल प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्र से उभरकर आती है। ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के खेल इंफ्रा को बढ़ाया जा रहा है।

गुरुग्राम के सोहना खंड के गांव टिकली और सरमथला में बनने वाले स्टेडियम में सात खेल स्पर्धाओं की सुविधा तैयार की जाएगी। इसमें बनने वाले बड़े हाल में कई खेल स्पर्धाएं हो पाएंगी।

मामले का पूरा विवरण

इसमें कुछ खेल स्पर्धाएं ऐसी है जिनके लिए खिलाड़ी खेलने के लिए शहर आना होता है। अब खिलाड़ियों को गांव में खेल सुविधा मिलेगी।

दरअसल दोनों गांव में स्टेडियम बनाने की वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री घोषणा है। दोनों स्टेडियम सात-सात एकड़ में तैयार किए जाएंगे।

इनका निर्माण हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) करेंगी। एचएसएएमवी ने हाल में आकलन की रिपोर्ट दी है कि दोनों स्टेडियमों पर 16 करोड़ रुपये अधिक खर्च आएगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसमें कहा गया है कि स्टेडियम में स्विमिंग पूल के अलावा एथलीट, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और वालीबाल की सुविधाएं तैयार की जाएंगी। यहां पर 50 मीटर लंबा स्विमिंग पूल तैयार किया जाएगा, जिसमें तैराकी प्रशिक्षण के लिए कम से कम 8-10 लेन होंगी।

स्टेडियम में एक बड़े हाल का निर्माण भी किया जाएगा। जिसमें में इंडोर खेल कुश्ती, जूडो, बुशू मुक्केवाजी जैसे खेल स्पर्धाओं की तैयारी की जा सकेंगी।

गांवों और शहर के स्टेडियमों की दूरी गांव टिकली और ताऊ देवीलाल स्टेडियम के बीच दूरी 12 से 13 किलोमीटर है। वहीं गांव सरमथला और ताऊ देवीलाल स्टेडियम के बीच दूरी 37-38 किलो मीटर है।

इन गांव में स्टेडियम निर्माण होने के बाद आस पास के गांवों के बच्चों को भी खेल सुविधा मिल पाएगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि टेबल टेनिस, तैराकी, वास्केटवाल और बैडमिंटन खेल स्पर्धाओं में प्रशिक्षण करने के लिए गुरुग्राम ही आना होता है।

जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कहा कि यह सुविधाएं होंगी। हमारा प्रयास है कि बास्केटबाल का ग्राउंड सिंथेटिक तैयार किया जाए।

अगर ओर खेल सुविधा बढ़ाई जा सकेंगी, तो उस पर उच्च अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।

जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
अब गांवों में मिलेगा शहर जैसा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, हरियाणा के इन दो गांव में बनेंगे 7 एकड़ के स्टेडियम | पानीपत लाइव - Panipat Live