मंगलवार, 24 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के 44 गांवों में निर्माण के नियम बदले, CLU की अनुमति नहीं ली तो 3 साल कैद

हरियाणा: Haryana news : हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर के आसपास 44 गांवों में अब निर्माण कार्य और जमीन के इस्तेमाल में बदलाव करने से पहले सीएलयू ( भूमि उपयोग।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 07:30 am बजे2 मिनट पठन1 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के 44 गांवों में निर्माण के नियम बदले, CLU की अनुमति नहीं ली तो 3 साल कैद
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के 44 गांवों में निर्माण के नियम बदले, CLU की अनुमति नहीं ली तो 3 साल कैद।
  • हरियाणा: Haryana news : हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर के आसपास 44 गांवों में अब निर्माण कार्य और जमीन।
  • हरियाणा सरकार ने इन गांवों को नियंत्रित ( अतिरिक्त गन्नौर - 3 ) घोषित किया है।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Haryana news : हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर के आसपास 44 गांवों में अब निर्माण कार्य और जमीन के इस्तेमाल में बदलाव करने से पहले सीएलयू ( भूमि उपयोग परिवर्तन) की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

हरियाणा सरकार ने इन गांवों को नियंत्रित ( अतिरिक्त गन्नौर - 3 ) घोषित किया है। बिना अनुमति निर्माण या भूमि उपयोग बदलने पर तीन साल तक की कैद और 50 हजार रुपए तक जुर्माना हो सकता है।

मामले का पूरा विवरण

डीटीपी आरटी शर्मा ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी। डीटीपी ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित सड़कें एवं नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास प्रतिबंध अधिनियम, 1963 के तहत अधिसूचना जारी की गई है।

इसके दायरे में आने वाली जमीन पर नया निर्माण करने, भूमि उपयोग बदलने या पहले से बने निर्माण में बदलाव करने से पहले नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक से अनुमति लेनी होगी। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

डीटीपी ने भू-स्वामियों से निर्माण शुरू करने से पहले विभाग से नियमों की जानकारी और आवश्यक अनुमति लेने की अपील की है। इन 44 गांवों पर लागू होंगे नियम नियंत्रित क्षेत्र में बली कुतुबपुर, आहुलाना, मनक माजरा, अटायल, भौरा रसूलपुर, जफरपुर, गढ़ी झिझारा, खेड़ी गुज्जर, खिजरपुर अहीरपुर, जलालाबाद, मायना, शेखपुरा, पुरखास धीरान, पुरखास राठी, भांवर, शमसपुर, सैंया खेड़ा, माहरा, डबरपुर, सिटावली, कैलाना, माजरी, मोई, मोहम्मदपुर माजरा, तेवड़ी, सरढ़ाना, पुगथला, बजाना खुर्द, बजाना कलां, कांसंडी, कांसंडा, सरगथल, दोदवा, पिनाना, सलापुर माजरा, नैना ततारपुर, जुआं, सलीमपुर ट्राली, चटिया देवा, रहमाणा, रोलद लतीफपुर, भादी, दुभेटा और बोहला शामिल हैं।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के 44 गांवों में निर्माण के नियम बदले, CLU की अनुमति नहीं ली तो 3 साल कैद | पानीपत लाइव - Panipat Live