शनिवार, 28 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के 91 गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर ब्रेक, नए नियम और तकनीकी खामी बनी वजह

खेल व युवा: Haryana Land Registration : हरियाणा के 91 गांवों की जमीन की रजिस्ट्री तकनीकी कारणों में उलछ गई है। पिछले दस दिनों से जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो रही है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
28 नवंबर 2026 को 06:03 am बजे2 मिनट पठन5 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के 91 गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर ब्रेक, नए नियम और तकनीकी खामी बनी वजह
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के 91 गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर ब्रेक, नए नियम और तकनीकी खामी बनी वजह।
  • खेल व युवा: Haryana Land Registration : हरियाणा के 91 गांवों की जमीन की रजिस्ट्री तकनीकी कारणों में उलछ गई है।
  • इसके कारण जिन लोगों के रजिस्ट्री का टाइम था, वह आगे निकल गया है और लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे है।
  • रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और अवैध कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने वेब हेलरिस पोर्टल पर।

खेल व युवा: Haryana Land Registration : हरियाणा के 91 गांवों की जमीन की रजिस्ट्री तकनीकी कारणों में उलछ गई है। पिछले दस दिनों से जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो रही है।

इसके कारण जिन लोगों के रजिस्ट्री का टाइम था, वह आगे निकल गया है और लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे है। सोनीपत जिले के 91 गांवों की रजिस्ट्री पिछले 10 दिनों से पूरी तरह अटकी हुई है।

मामले का पूरा विवरण

रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और अवैध कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने वेब हेलरिस पोर्टल पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) अनिवार्य कर दी है।

हालांकि, चंडीगढ़ मुख्यालय स्तर से अभी तक डीटीपी का आनलाइन लागिन तैयार न होने के कारण इन गांवों में जमीन के पंजीकरण पर ब्रेक लग गया है। नए प्रविधानों के तहत इन 91 गांवों की किसी भी जमीन की रजिस्ट्री से पहले डीटीपी विभाग की रिपोर्ट आनलाइन दर्ज होनी जरूरी है।

इस प्रक्रिया में डीटीपी को पोर्टल के माध्यम से यह प्रमाणित करना होगा कि संबंधित भूमि पर किसी प्रकार की अवैध प्लाटिंग नहीं की गई है, जिसके बाद ही रजिस्ट्री के लिए एनओसी जारी की जाएगी।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

यदि जांच में पाया जाता है कि संबंधित जमीन पर प्लाटिंग हो रखी है या वहां हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन आफ अर्बन एरियाज एक्ट की धारा 7-ए लागू है, तो विभाग की ओर से एनओसी नहीं दी जाएगी और डीटीपी पोर्टल पर ही अपनी प्रतिकूल रिपोर्ट दर्ज करेंगे।

चंडीगढ़ से तैयार होनी है सभी डीटीपी की आइडी प्रदेश के सभी जिला नगर योजनाकारों का वेब हेलरिस पोर्टल पर अलग से लागिन आइडी बनाना है। यह तकनीकी कार्य चंडीगढ़ मुख्यालय से किया जा रहा है।

जब तक मुख्यालय से डीटीपी का लागिन जनरेट होकर सिस्टम से लिंक नहीं हो जाता, तब तक आनलाइन एनओसी अपलोड करने और रिपोर्ट देने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाएगी। तहसील के चक्कर काटने को मजबूर आवेदक रजिस्ट्री बंद होने से आमजन और प्रापर्टी कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिन लोगों ने पहले से जमीन के सौदे तय कर लिए थे या टोकन ले रखे थे, वे पिछले 10 दिनों से रोजाना तहसील कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिस्टम अपडेट न होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

शादी-ब्याह या अन्य जरूरी कार्यों के लिए जमीन बेचने वाले किसान और आम नागरिक सबसे अधिक परेशान हैं। सोनीपत के जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि नए नियमों के तहत इन 91 गांवों की रजिस्ट्री के लिए डीटीपी की एनओसी और रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।

चंडीगढ़ से वेब हेलरिस पोर्टल पर डीटीपी का लागिन बनना अभी बाकी है। पोर्टल पर लागिन तैयार होने व सिस्टम शुरू होने तक गांवों की रजिस्ट्रियां नहीं हो सकेंगी।

उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया है। अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत ब्रेकिंग सुर्खियां

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के 91 गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर ब्रेक, नए नियम और तकनीकी खामी बनी वजह | पानीपत लाइव - Panipat Live