शनिवार, 21 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा से यूपी तक बढ़ेगी हरियाणा रोडवेज बस कनेक्टिविटी, आगरा और लखनऊ के लिए सीधी सेवा जल्द

खेल व युवा: Haryana Roadways Bus : हरियाणा रोडवेज अंतरराज्यीय बस सेवा का विस्तार करने की योजना बना रहा है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 07:31 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा से यूपी तक बढ़ेगी हरियाणा रोडवेज बस कनेक्टिविटी, आगरा और लखनऊ के लिए सीधी सेवा जल्द
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा से यूपी तक बढ़ेगी हरियाणा रोडवेज बस कनेक्टिविटी, आगरा और लखनऊ के लिए सीधी सेवा जल्द।
  • खेल व युवा: Haryana Roadways Bus : हरियाणा रोडवेज अंतरराज्यीय बस सेवा का विस्तार करने की योजना बना रहा है।
  • रोहतक डिपो से रोडवेज की बसें अब सीधे आगरा और लखनऊ तक चलेंगी।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Roadways Bus : हरियाणा रोडवेज अंतरराज्यीय बस सेवा का विस्तार करने की योजना बना रहा है। हरियाणा रोडवेज की सर्विस सीधे यूपी के शहरों से कनेक्ट होगी।

रोहतक डिपो से रोडवेज की बसें अब सीधे आगरा और लखनऊ तक चलेंगी। प्रदेश सरकार ने दोनों अंतरराज्यीय रूटों पर बसों के संचालन के परमिट लेने के लिए आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है।

मामले का पूरा विवरण

राज्य सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद स्थानीय रोडवेज प्रशासन ने अंतरराज्यीय समझौते के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को औपचारिक डिमांड भेज दी है। परमिट की फाइल उत्तर प्रदेश सरकार और वहां के संबंधित परिवहन अधिकारियों को भेज दी गई है।

शुरुआती बातचीत में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर मौखिक सहमति जताई है। उन्होंने जल्द लिखित परमिट जारी करने का भरोसा भी दिया है।

जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार से काउंटर साइन होकर परमिट प्राप्त होंगे, दोनों रूटों पर बसों की समय-सारणी तय कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में आगरा या लखनऊ जाने वाले यात्रियों को सीधी बस न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

यात्रियों को पहले दिल्ली या मथुरा-गाजियाबाद जाना पड़ता है। वहां से दूसरी बस या ट्रेन पकड़नी पड़ती है।

इससे यात्रा का समय बढ़ता है। सामान के साथ बार-बार वाहन बदलने में बुजुर्गों, महिलाओं और परिवारों को भारी दिक्कत होती है।

सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों का सफर सुगम, सुरक्षित और किफायती हो जाएगा। रोहतक डिपो संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि आगरा और लखनऊ मार्ग पर रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार से परमिशन मिल चुकी है।

परमिट जारी करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को डिमांड भेजी गई है। अधिकारियों ने मौखिक सहमति देते हुए जल्द अनुमति देने का भरोसा दिलाया है।

परमिट प्रक्रिया पूरी होते ही दोनों रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।

जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा से यूपी तक बढ़ेगी हरियाणा रोडवेज बस कनेक्टिविटी, आगरा और लखनऊ के लिए सीधी सेवा जल्द | पानीपत लाइव - Panipat Live