शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हिसार में यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, सिंचाई विभाग यहां बनाएगा 3 पुल

हरियाणा: आने वाले दिनों में हिसार शहर की परिवहन व्यवस्था और अधिक बेहतर होने जा रही है। क्योंकि सिंचाई विभाग ने देवा डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ 3 नए पुल बनाने का फैसला।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 11:15 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हिसार में यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, सिंचाई विभाग यहां बनाएगा 3 पुल
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हिसार में यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, सिंचाई विभाग यहां बनाएगा 3 पुल।
  • हरियाणा: आने वाले दिनों में हिसार शहर की परिवहन व्यवस्था और अधिक बेहतर होने जा रही है।
  • इससे हिसार किे साउथ बाईपास से आने वाले वाहनों को बेहतर और सुगम रास्ता मिलेगा।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: आने वाले दिनों में हिसार शहर की परिवहन व्यवस्था और अधिक बेहतर होने जा रही है। क्योंकि सिंचाई विभाग ने देवा डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ 3 नए पुल बनाने का फैसला लिया है।

इससे हिसार किे साउथ बाईपास से आने वाले वाहनों को बेहतर और सुगम रास्ता मिलेगा। इसको लेकर सरकार ने सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

मामले का पूरा विवरण

सरकार का यह फैसला हिसार शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा। बेहतर और सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने की दिशा में इसको महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह है परियोजना इस परियोजना के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग 3 पुल बनाएगा। यह पुल सातरोड़ कलां साउथ बाईपास से लाडवा-सातरोड खुर्द तक के लिंक रोड पर देवा डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ 3 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया हो चुकी है। इसको लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस परियोजना पर 2 करोड़ 19 लाख 94 हजार रुपये खर्च होंगे।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

यहां बनेंगे पुल इस परियोजना के तहत ए-ड्रेन के आरडी नंबर 1950 पर पुल का निर्माण होगा। इसके अलावा सातरोड -मिरका ड्रेन पर आरडी 29800 व देवा डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ पुराने सिवानी फीडर के आरडी 4250 पर पुल बनाने की योजना है।

इन क्षेत्रों को होगा लाभ दरअसल यह तीनों ही पुल हिसार शहर के साथ-साथ आसपास के लोगों को बड़ी राहत देने का काम करेंगे। इसके तहत परियोजना पूरी होने पर सातरोड कलां, लाडवा, सातरोड खुर्द के साथ-साथ इससे सटे शहरी क्षेत्र के लोगों को सीधा रास्ता मिल जाएगा।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत ब्रेकिंग सुर्खियां

1

हरियाणा में 7 साल से एक रुपया भी नहीं बढ़ा अनुबंधित एसिस्टेंट प्रोफेसर का वेतन, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

2

हरियाणा में प्रापर्टी रजिस्ट्री का बदला नियम, अब नगर परिषद नहीं तहसील तय करेगी वैधता

3

साधु बनकर आए ठगों ने उड़ाई महिला की चेन: पानीपत में कष्ट दूर करने का झांसा दिया; CCTV में कैद हुए दोनों आरोपी

4

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का बड़ा एक्शन, 7 उद्योगों की बिजली काटने के आदेश

5

हरियाणा में फसल खरीद के लिए बनेगी जिलावार योजना, हर जिले में अलग SOP,अतिरिक्त खरीद केंद्र भी खुलेंगे

6

अब सिविल अस्पताल में ही मिलेंगी सस्ती दवाएं-सर्जिकल उपकरण: अमृत फार्मेेसी शुरू, 100 रुपये की दवा 10 से 15 रुपये में मिलने का दावा

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हिसार में यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, सिंचाई विभाग यहां बनाएगा 3 पुल | पानीपत लाइव - Panipat Live