पानीपत के इसराना खंड के अंतर्गत आने वाले गांव बलाना के सैनिक भवन में पूर्व सैनिकों की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आपसी सहमति और भाईचारे के साथ पूर्व सैनिक संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बैठक में पहुंचे सभी पूर्व सैनिकों ने संगठन की मजबूती और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया ताकि भूतपूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा मजबूती से की जा सके।
चुनी गई नई टीम में सैन्य पृष्ठभूमि के अनुभवी चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए पदों का वितरण सर्वसम्मति से तय किया गया।
| पदाधिकारी का नाम | पद का नाम |
|---|---|
| कैप्टन प्रताप सिंह | सभापति |
| सूबेदार मेजर सतवीर सहरावत | उपसभापति |
| हवलदार शमशेर सिंह कुंडू | प्रधान |
| नायब सूबेदार अजीत कुंडू | उपप्रधान |
| हवलदार राजवीर जागलान | महासचिव |
| हवलदार रणधीर जागलान | कोषाध्यक्ष |
| हवलदार राजेंद्र सिंह नांदल | सहसचिव |
| हवलदार राममेहर सिंह जागलान | कानूनी सलाहकार |
| हवलदार हरकेश | मीडिया प्रभारी |
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैठक में मौजूद अन्य पूर्व सैनिकों और साथियों ने फूलमाला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। सभापति कैप्टन प्रताप सिंह और उपसभापति सूबेदार मेजर सतवीर सहरावत ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगा। दफ्तरां के चक्कर काटने वाले पूर्व सैनिकों की पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य प्रशासनिक दिक्कतों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।




