पानीपत में महिला सशक्तिकरण और आपसी भाईचारे की एक प्यारी सी तस्वीर देखने को मिली है। अग्रवाल संगठन की महिलाओं ने शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम के तहत ट्रेड फेयर का आनंद लिया और इस दौरान आपसी प्रेम, अपनापन, मित्रता व महिला एकता का मजबूत संदेश दिया।
संगठन की सदस्य सीमा जैन अग्रवाल ने इस दौरान अपने विचार साझा करते हुए बताया कि हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब महिलाएं मिलकर आगे कदम बढ़ाती हैं, तो जीवन का हर पल यादगार और खास बन जाता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एकता में ही असली शक्ति है और साथ मिलकर चलने से ही खुशियों का विस्तार होता है।
इन महिलाओं की रही विशेष उपस्थिति
ट्रेड फेयर के इस खास आयोजन और मिलन समारोह में अग्रवाल संगठन की तमाम जानी-मानी महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे का साथ निभाया। इस अवसर पर सुमेधा गर्ग, सपना गर्ग, तरंग जैन, रीना टायल, कविता, रुचि मित्तल, अंजू और सपना सिंघल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर इस दिन को बेहद खास बनाया।




