आपणे पानीपत के कुलदीप नगर से घरेलु हिंसा और जानलेवा हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने ही ससुराल वालों पर प्रताड़ना की इंतहा पार करने और अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की कोशिश के संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाते हुए थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को आपबीती बताई है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
शादी के बाद से शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर
पीड़ित विवाहिता अंजू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी शादी 28 अप्रैल 2018 को रिंकू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के रवैये में बदलाव आने लगा और छोटी-छोटी बातों को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा। हालात तब और ज्यादा बिगड़ गए जब बात जान लेने की कोशिश तक पहुंच गई।
करंट लगाने और जहर पिलाने के आरोप
शिकायत के मुताबिक, घटना से ठीक आठ दिन पहले यानी 20 नवंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके पति रिंकू ने उनके साथ मारपीट की। हद तो तब हो गई जब आरोपी पति ने प्रेस की डोरी से उन्हें करंट लगाने का खतरनाक प्रयास किया। पीड़ित महिला यहीं नहीं रुकी, उसने बताया कि उसी दिन शाम को करीब साढ़े सात बजे पति रिंकू, सास, ससुर और जेठानी ने मिलकर उन्हें जबरन जहर की गोली खिला दी और पानी पिला दिया।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, तफ्तीश जारी
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाहिता की शिकायत और लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने प्राथिमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस टीम मामले के हर एक पहलू बारीकी से खंगाल रही है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। धरातल पर कानून अपना काम कर रहा है और सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।




