पानीपत शहर: -एक से दो सप्ताह में जिले के सभी स्कूलों की जांच पूरी कर मुख्यालय भेजी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट-सख्ती, पेयजल, शौचालय व सफाई व्यवस्था का होगा आकलनमाई सिटी रिपोर्टर पानीपत। जिले के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जांच के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।
जिले में तैनात प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को सरकारी स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए स्कूल आवंटित किए गए हैं।
मामले का पूरा विवरण
अगले एक से दो सप्ताह के भीतर जिले के सभी सरकारी स्कूलों का निरीक्षण पूरा कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी स्कूलों में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का गंभीरता से आकलन करेंगे। यहां भी कोई कमी सामने आएगी तो उसे दूर कराने के लिए संबंधित विभाग द्वारा तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए और निरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद बढ़ी सक्रियतामुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर उपायुक्त को निर्देश दिए थे।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने जिलों में तैनात प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों से सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।




