इसराना: डीसी ने सभी विभागों को फील्ड में उतरकर कार्रवाई के दिए निर्देश, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही-मंगलवार को जिले का एक्यूआई 117 दर्ज. दिवाली के आसपास 300 से पार जाने पर लोगों को हुई थी खासी परेशानीमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत।
बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शहर के चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अब दिन-रात निगरानी की जाएगी।
मामले का पूरा विवरण
इसके लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
जिले में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 117 दर्ज किया गया। फिलहाल प्रदूषण के स्तर में राहत है।
दिवाली के आसपास एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था। उस दौरान लोगों को सांस लेने सहित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
इसी को देखते हुए प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए पहले से ही निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ हवा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसकी रक्षा करना प्रशासन के साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रदूषण नियंत्रण को केवल मौसमी अभियान तक सीमित न रखकर निरंतर प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों से लेकर खुले में कचरा जलाने वालों तक, नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।
अधिकारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा होगी और लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। सभी विभागों को फील्ड में उतरने के निर्देशडीसी ने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है।
नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यातायात पुलिस, विकास एवं पंचायत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी। केवल कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि अधिकारियों को फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी करनी होगी।
उन्होंने कूड़ा-कचरा, औद्योगिक अपशिष्ट, बायोमास और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए। संवेदनशील और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दिन-रात नियमित निरीक्षण किया जाएगा।
नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल चालान और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। औद्योगिक इकाइयों की भी होगी नियमित जांचप्रशासन की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होगी, ताकि प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में किसी तरह की लापरवाही न हो।
ये क्षेत्र चिह्नित किए हॉटस्पॉटसेक्टर-29 पार्ट-1सेक्टर-29 पार्ट-2सेक्टर-25 पार्ट-2पुराना औद्योगिक क्षेत्रकुराड़ गांव क्षेत्रआसन कलां गांव क्षेत्रबलाना गांव क्षेत्रपरढ़ाना और शाहपुर गांव क्षेत्र।




