समाचार
सिंघु बॉर्डर पर बाबा राम सिंह ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट भी मिला

सिंघु बॉर्डर पर बाबा राम सिंह ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट भी मिला
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन से बुधवार शाम को एक बड़ी खबर सामने आई है। सिंघु बॉर्डर पर करनाल के सिंगड़ा गुरुद्वारा के बाबा राम सिंह ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
उन्होंने गाड़ी में बैठकर कर अपनी पिस्टल से खुद को गोली मारी। जिसके बाद किसान उन्हें पानीपत के पार्क अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बाबा राम सिंह के पास सुसाइड नोट भी मिला है
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बाबा राम सिंह ने स्टेज के पीछे खुद को गोली मारी है, इसकी पुष्टि भारतीय किसान युनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने की। परिजन मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल ले गए हैं।
बताया जा रहा कि बाबा राम सिंह ने पिछले पिछले कुछ दिन से दिल्ली आ जा रहे थे। मंगलवार को वह सिंघु बॉर्डर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन किया, लेकिन इसी बीच वह अचानक मंच के पीछे गए और अपनी गाड़ी में खुद को गोली मार ली। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।